हमने सिर्फ किसान हित की बात नहीं की, उनके कल्याण के लिए भी कदम उठाए: अशोक गहलोत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 28, 2022

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को दावा किया कि ‘हमारी सरकार ने जो कहा, वह करके दिखाया है और हमने सिर्फ किसान हित की बात नहीं की, उनके कल्याण के लिए कदम भी उठाए हैं।’ गहलोत ने कहा कि राजस्थान देश का पहला राज्य है जिसने अलग कृषि बजट पेश करने की घोषणा की और इस साल बजट में कृषि के लिए करीब 79 हजार करोड़ रुपये की धनराशि का प्रावधान किया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हमारे किसान भाई कैसे खुशहाल बनें और उन्हें अपने उत्पादों की उचित कीमत कैसे मिले इस दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री सोमवार को श्री कर्ण नरेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर में तीन दिवसीय हाईटेक एग्री एक्सपो-2022 (कृषि मेला) के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। 

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बोले- भाजपा के 25 सांसदों को चुनकर पश्चाताप कर रही है जनता

उन्होंने कहा, ‘‘हमने सिर्फ किसानों के हित की बात नहीं की बल्कि इस दिशा में कदम उठाए हैं। पिछले तीन साल में लिए गए हमारे फैसले दर्शाते हैं कि किसानों के कल्याण के लिए हमारी सरकार समर्पित भाव से प्रयास कर रही है।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि विश्वविद्यालयों का यह प्रयास होना चाहिए कि उनके वहां हो रहे शोध कार्यों का लाभ किसान के खेतों तक कैसे पहुंचे। उन्होंने कहा कि खेत-खलिहान के साथ ही घर की छतों पर पानी की एक-एक बूंद कैसे बचाई जाए यह सभी को सोचना होगा। गहलोत ने जोबनेर कृषि विश्वविद्यालय के बीच में से निकल रही सड़क के कारण हो रही परेशानियों को देखते हुए वहां बायपास बनवाने की घोषणा की। पांच से सात किलोमीटर लंबे इस बायपास पर करीब 46 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। 

प्रमुख खबरें

RBI के संभावित दखल से Forex Market में लौटी मजबूती, 19 पैसे चढ़ा Rupee

IBC के जरिए अटकी रियल एस्टेट परियोजनाओं के 1.4 लाख Home Buyers को मिली राहत

Fiji Sugar Corporation को भारत से मिले 12 Agricultural Drones, खेती में बढ़ेगी तकनीक

Iran ने US के सामने रखा 7-Day Plan, Strait of Hormuz खोलने और शांति वार्ता की रखी शर्त