भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने MSP के मुद्दे पर किसानों से की बात, बोले- चिंतन शिविर में उठाएंगे मुद्दा

By अनुराग गुप्ता | May 10, 2022

नयी दिल्ली। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने एकबार फिर से किसानों के समर्थन में खुलकर अपना पक्ष रखा है। दरअसल, भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किसानों से मुलाकात की। इस दौरान एमएसपी समेत कई मुद्दों पर चर्चा की। इसके बाद भूपेंद्र सिंह हुड्डा का बयान भी सामने आया। जिसमें उन्होंने किसानों के एक साल से अधिक समय तक दिल्ली की अलग-अलग सीमाओं पर चले विरोध प्रदर्शन का जिक्र किया। 

हाल ही में भूपेंद्र सिंह हुड्डा को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) द्वारा गठित कांग्रेस की किसान और कृषि समिति का संयोजक बनाया गया है। कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में कृषि से संबंधित कार्य समूह ने सभी फसलों के एमएसपी के लिए कानूनी गारंटी और निर्धारित दर से कम दाम पर फसल खरीदने वाले के लिए दंडनीय प्रावधान का सुझाव दिया था। समिति ने सुझाव दिया था कि फसलों का एमएसपी स्वामीनाथन समिति के सी-2 फॉर्मूले के अनुसार तय किया जाए। 

इसे भी पढ़ें: क्या खिचड़ी पका रहे किसान ? राकेश टिकैत समेत कई किसान नेताओं ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा से की मुलाकात 

कांग्रेस का तीन दिवसीय चिंतन शिविर उदयपुर में आयोजित होगा। जिसमें देश भर के पार्टी नेता आंतरिक मुद्दों पर चर्चा करेंगे और संगठन को मजबूत बनाने के लिए समाधान सुझाएंगे। यह शिविर 13 से 15 मई तक चलेगा और इसमें पार्टी के करीब 400 शीर्ष नेताओं के शामिल होने की संभावना है, जो अलग-अलग मुद्दों पर अपनी राय रखेंगे और फिर साझा रणनीति बनाकर पार्टी को मजबूत करने के साथ-साथ सत्तारूढ़ भाजपा को घेरने की कोशिश करेंगे।

प्रमुख खबरें

यूक्रेन नया राष्ट्रपति चुने, युद्ध रोकने में नाकाम रहे Zelenskyy: Donald Trump

Delhi में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत ने कहा- आंतरिक मामलों में दखल

Noida में अस्पताल से अगवा तीन दिन की बच्ची बरामद, आरोपी महिला गिरफ्तार

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द