हमने ठीक कर दिया...पहलगाम हमले पर गुस्से में अमेरिका ने क्या एक्शन ले लिया

By अभिनय आकाश | Apr 25, 2025

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल की घटना के बाद पूरी दुनिया का समर्थन भारत को मिल रहा है। पूरी दुनिया भारत के साथ खड़ी है और अपना समर्थन भारत के एक्शन को दे रही है। इसमें सबसे पहला नाम अमेरिका का है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सबसे पहले भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन करके बातचीत की और उसके तुरंत बाद अमेरिका का पूरा प्रशासन भारत के समर्थन में आ गया है। लेकिन फिर भी अमेरिका में कुछ ऐसे गुट, दल और पत्रकार हैं जो भारत के खिलाफ जहर उगलना नहीं छोड़ रहे हैं। नजीतन एक बार फिर अमेरिका का न्यूयॉर्क टाइम्स सुर्खियों में आ गया। अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट फिर से विवादों में आ चुकी है। अखबार की हेडलाइ इस बार अमेरिका प्रशासन को ही पसंद नहीं आई। 

इसे भी पढ़ें: मेरा पासपोर्ट इंडियन और मेरे बच्चे पाकिस्तानी, कैसे भारत से बाहर निकलें? पहलगाम अटैक के बाद अटारी बॉर्डर बंद होने पर आया ऐसा रिएक्शन

समिति ने इस रिपोर्ट को शेयर किया जिसका शीर्षक कश्मीर में मिलिटेंट्स ने 24 पर्यटकों को मार गिराया था। इस पर समिति ने रिपोर्ट में लिखे गए शब्द को काटकर इसे फिर से ठीक किया और उसे काटकर उसकी जगह टेररिस्ट लिखा। समिति ने कहा कि न्यूयॉर्क टाइम्स हमने आपकी इस हेडिंग को ठीक कर दिया। ये साफ तौर पर आतंकी हमला था। फिर चाहे वो भारत में हो या फिर इजरायल में। जब भी आतंकवाद की बात आती है तो न्यूयॉर्क टाइम्स वास्तविकता से कोसों दूर रहता है। अमेरिका की तरफ से दिया गया ये रिएलिटी चेक न्यूयॉर्क टाइम्स की आज तक की पत्रकारिता पर एक करारा तमाचा है।  

प्रमुख खबरें

जी एंटरटेनमेंट (ZEEL) जुटाएगी ₹2,300 करोड़ का बड़ा फंड, फीफा वर्ल्ड कप 2026 के प्रसारण से पहले बोर्ड की हरी झंडी

Pune से Delhi तक CJP की पदयात्रा, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़े छात्र

America-Israel दोस्ती में दरार? US VP JD Vance के America First बयान से मची हलचल

महाराष्ट्र में सियासी भूकंप! Uddhav Thackeray के 7 MP Shinde गुट के संपर्क में