अफगान मुद्दे को लेकर बोले मल्लिकार्जुन खड़गे, संतुष्ट होने की बात नहीं, देशहित के मामले में हम एकजुट हैं

By अनुराग गुप्ता | Aug 26, 2021

नयी दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार ने गुरुवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं को अफगानिस्तान की ताजा स्थिति की जानकारी दी। बैठक समाप्त होने के बाद राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि संतुष्ट होने और नहीं होने की बात नहीं है। 

बैठक में किन-किन लोगों ने लिया हिस्सा ?आपको बता दें कि संसदीय सौंध में आयोजित सर्वदलीय बैठक में एस जयशंकर के अलावा राज्यसभा के नेता और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल तथा संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी भी मौजूद थे। इस बैठक में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता शरद पवार, राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, द्रमुक नेता टी आर बालू, पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा, अपना दल की नेता अनुप्रिया पटेल सहित कुछ अन्य नेताओं ने हिस्सा लिया। 

इसे भी पढ़ें: तालिबान ने खुलेआम किया स्वीकार, पाकिस्तान को बताया दूसरा घर 

इस बैठक के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी बयान जारी करते हुए कहा कि 31 पार्टियों के 37 नेता बैठक में मौजूद ​थे। इस मुद्दे पर सरकार और सब राजनीतिक पार्टियों की एक जैसी राय है। उन्होंने कहा कि हमारा पूरा ध्यान लोगों को निकालने में है और सरकार इसके लिए सबकुछ कर रही है।

प्रमुख खबरें

Congress का PM Modi पर आरोप, 2024 के बाद SSR रोककर Gen-Z के वोटिंग अधिकार को किया प्रभावित

एशियाई खेलों में कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने 10m Air Pistol में जीता Gold

भारत के साथ संबंध बेहतरीन, राजनीतिक उतार-चढ़ाव के बीच व्यावहारिक रुख अपना रहा Nepal: शिशिर खनाल

Joshna Chinappa और सेंथिलकुमार की जोड़ी Asian Games के सेमीफाइनल में, पदक किया पक्का