सही ढंग से जनता तक नहीं पहुंचा पाए अपनी बात: हरियाणा रुझानों पर बोले कैलाश विजयवर्गीय

By अनुराग गुप्ता | Oct 24, 2019

जींद। हरियाणा में विधानसभा चुनाव में मनोहर लाल खट्टर से छिनता हुआ बहुमत देखते हुए महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पांच वर्षो तक खट्टर साहब ने शानदार काम किया है। मुझे लगता है हम अपनी बात जनता तक सही ढंग से नहीं पहुंचा पाए हैं। हमारा इलेक्शन मैनेजमेंट सही से काम नहीं कर पाया है। हम चुनाव के बाद इस पर भी आत्म मंथन करेंगे। 

कैलाश विजयवर्गीय ने साफ शब्दों में यह स्वीकार किया कि उनका मैनेजमेंट हरियाणा में सही ढंग से काम नहीं कर पाया है और वह चुनावों के बाद इस पर विस्तृत तरीके से मंथन करेंगे। वहीं, दूसरी तरफ भाजपा नेताओं को अभी भी उम्मीद है कि पार्टी हरियाणा में फिर से सरकार बनाएगी। 

प्रमुख खबरें

Odisha Flood: नदियां उफान पर, Hirakud Dam के 16 गेट खोले गए और सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए लोग

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का 27 सितंबर से Bengal दौरा, पार्टी संगठन की लेंगे बैठकें

पारिवारिक मामलों में ADR और अदालतें साथ मिलकर काम करें: Justice BV Nagarathna

Priyanka Gandhi ने Wayanad में विकास योजनाओं और सांसद निधि के काम की समीक्षा की