राफेल मामले में SC के फैसले के बाद बोले राजनाथ, JPC का नहीं बनता कोई औचित्य

By अनुराग गुप्ता | Dec 14, 2018

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने राफेल विमान सौदे पर आए फैसले को लेकर कहा कि राहत नहीं मिली है हमें तो पूरी तरह से भरोसा था कि इसमें तो कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ था। अब सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद यह सभी के सामने स्पष्ट हो गया कि सरकार पूरी तरह से साफ है। इसी के साथ उन्होंने जेपीसी के सवाल पर बोला कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब जेपीसी की मांग का कोई औचित्य नहीं है।

इसे भी पढ़ें: राफेल मामले में मोदी सरकार को बड़ी राहत, SC ने खारिज की सभी याचिकाएं

इसी बीच राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधा और फ्रांस के प्रधानमंत्री का भी जिक्र किया। उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट ने मोदी सरकार को बड़ी राहत देते हुए राफेल विमान सौदे से जुड़ी सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि खरीद प्रक्रिया में कोई कमी नहीं है।

प्रमुख खबरें

Jaipur Literature Festival में जुटेंगे Simi Garewal और Vishal Bhardwaj, 14 जनवरी से होगा आगाज

Spain Parliament ने बेदखली रोकने और Housing Reforms के नए नियमों को दी मंजूरी

NITI Aayog की रिपोर्ट: PLI Scheme के 70 प्रतिशत क्षेत्रों में तय लक्ष्यों के अनुसार प्रगति

Vivaan Kapoor ने ISSF विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत, भारत के लिए पक्का किया Olympic कोटा