विपक्षी दलों पर बरसीं रीता बहुगुणा जोशी, बोलीं- हम मूलरूप से विकास की बात करेंगे, हमारा मुख्य लक्ष्य ही विकास है

By आरती पांडेय | Nov 13, 2021

वाराणसी। वाराणसी में टीएफसी द्वारा आयोजित हुए दो दिवसीय अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में भाजपा की वरिष्ठ नेता रीता बहुगुणा जोशी ने शिरकत की। इस दौरान रीता बहुगुणा ने विपक्षी पार्टियों पर जमकर हमला बोला। रीता बहुगुणा ने कहा कि जाति और धर्म के आधार पर ही विपक्ष चुनाव लड़ने की कोशिश कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने साफ तौर पर यह भी कहा कि हम लोग विकास के मुद्दे को लेकर ही मैदान में उतरेंगे, लेकिन अगर राम मंदिर बन रहा है तो उसकी भी चर्चा जरूर करेंगे। हम मूलरूप से सिर्फ विकास, विकास और सिर्फ विकास की ही बात करेंगे। हमारा लक्ष्य ही विकास है।  

इसे भी पढ़ें: 300+ पार का नारा लेकर चुनावी अभियान की रणनीति बनाएंगे गृहमंत्री अमित शाह 

बहुगुणा जोशी ने आगे बताया की हिंदी को राजभाषा का दर्जा संविधान ने दिया है। हमारी सरकार ने निरंतर संविधान के अनुसार राजभाषा का हमारे कार्यों में 100 फीसदी पालन किया जाए इसबात पर हिंदी के संवर्धन के लिए और उसके महत्व को बताने के लिए निरंतर प्रयास करते रहते हैं। महात्मा गांधी ने स्वयं यह कहा था कि जिस देश की अपनी राजभाषा ना हो वह देश गूंगा होता है तो राजभाषा को लेकर के हिंदी को जो संविधान में जगह मिली है उस हिंदी के लिए भविष्य में और क्या करने की आवश्यकता है। इन्ही सब बातों को लेकर के इस सम्मेलन का आयोजन किया गया है।

प्रमुख खबरें

Shraddha Walkar case: सुनवाई की समय-सीमा तय करने से Delhi High Court का इनकार

Apple ने जून तिमाही में 109.4 अरब डॉलर का रिकॉर्ड Revenue कमाया, बढ़ा चिप लागत का दबाव

Indian Oil अंडमान-निकोबार के द्वीपों में LPG सिलेंडर पहुंचाने को किराए पर लेगी जहाज

UIDAI का बड़ा अपडेट: Aadhaar App के Offline Mode से बिना Internet होगा वेरिफिकेशन