हम एक दूसरे पर भरोसा करते रहेंगे, एक दूसरे के लिए लड़ेंगे और मजबूत होंगे: Shubman Gill

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 27, 2025

गर्दन की चोट के कारण दूसरा टेस्ट नहीं खेलने वाले कप्तान शुभमन गिल ने दक्षिण अफ्रीका से श्रृंखला 0-2 से हारने के बाद एकजुटता और पक्का इरादा दर्शाते हुए कहा कि इस हार के बावजूद टीम और मजबूत होगी।

भारत के लिए दो टेस्ट मैच की श्रृंखला शर्मनाक रही। दक्षिण अफ्रीका ने कोलकाता में पहले टेस्ट में 30 रन से और गुवाहाटी में दूसरे टेस्ट में मेजबान टीम को 408 रन से हराकर क्लीन स्वीप किया। यह भारतीय सरजमीं पर दक्षिण अफ्रीका की 25 साल में पहली जीत थी। इस हार से टीम के प्रदर्शन और नेतृत्व को लेकर आलोचना शुरू हो गई और प्रशंसकों ने कोच गौतम गंभीर की ‘हूटिंग’ भी की।

गिल ने बुधवार को ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘शांत समुद्र आपको रास्ता दिखाना नहीं सिखाता, बल्कि तूफान ही मजबूत बनाता है। हम एक-दूसरे पर भरोसा करते रहेंगे, एक-दूसरे के लिए लड़ेंगे और आगे बढ़ेंगे, और मजबूत होंगे।

प्रमुख खबरें

Piyush Goyal का बड़ा दावा: West Asia संकट के बीच Indian Economy की बुनियाद मजबूत

Mamata Banerjee Vs Suvendu Adhikari : West Bengal Elections में फिर से दिखेगा हाई वोल्टेज ड्रामा, कौन जीतेगा सबसे बड़ी टक्कर?

अहंकार और नाटकबाजी, Parliament में Rahul Gandhi के रवैये पर 204 दिग्गजों ने उठाए सवाल

Rajya Sabha चुनाव में धोखा, Odisha Congress का बड़ा एक्शन, Sofiya Firdous समेत 3 विधायक सस्पेंड