मैच रद्द होने के बाद बोले कोहली, पाक के खिलाफ करेंगे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 13, 2019

नाटिंघम। न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप का मैच बारिश के कारण रद्द होने के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपना फोकस पाकिस्तान के खिलाफ अगले बहुप्रतीक्षित मुकाबले पर करते हुए कहा कि वे उनके खिलाफ इस मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच बारिश के कारण एक भी गेंद डाले बगैर रद्द हो गया। अब भारत को 16 जून को मैनचेस्टर में पाकिस्तान से खेलना है। कोहली ने अगले मैच के बारे में कि बरसों से हमारे मुकाबले प्रतिस्पर्धी रहे हैं। दुनिया भर में लोगों को इसमें रूचि रहती है और इतने बड़े मैच का हिस्सा होना फख्र की बात है। इसमें हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं।

उन्होंने कहा कि हमें पता है कि हमारी मानसिक तैयारी पूरी है। मैदान पर जाकर रणनीति पर अमल करना है। सरहद के आर पार दोनों देशों के क्रिकेटप्रेमियों को इस मैच का पूरी शिद्दत से इंतजार है। कोहली ने कहा कि मैदान पर उतरते ही सब कुछ शांत हो जाता है। बाहर से माहौल पहली नजर में डराने वाला दिखे लेकिन भीतर ऐसा कुछ नहीं है। हम अपनी रणनीति पर अमल करेंगें। अंगूठे की चोट के शिकार शिखर धवन के बारे में उन्होंने कहा कि शिखर कुछ सप्ताह प्लास्टर में रहेगा । उसके बाद आकलन किया जायेगा । वह दूसरे चरण और सेमीफाइनल के लिये उपलब्ध रहेगा। हम उसे यहीं रखना चाहते थे।

प्रमुख खबरें

मोदी का वादा याद दिलाकर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में प्रस्ताव पेश: उमर अब्दुल्ला ने केंद्र से मांगा पूर्ण राज्य का दर्जा

Mandar Hill Harassment Incident | बिहार के टूरिस्ट स्पॉट मंदार हिल पर महिला से बर्बरता और छेड़छाड़, 6 लोगों पर केस दर्ज; वीडियो वायरल

India Vs West Indies 2026 | वेस्टइंडीज़ सीरीज़ में यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग XI में मिलेगा मौका? पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दिए अहम संकेत

Ajit Doval से क्या मांग रहे राहुल गांधी? क्यों पीछे पड़ी कांग्रेस, हैरान कर देगी वजह!