लल्लू की गिरफ्तारी को लेकर प्रियंका ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कहा- हम मुकदमों से नहीं डरेंगे, सेवा कार्य और तेज करेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 23, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी को लेकर शनिवार को राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुकदमों से उनकी पार्टी नहीं डरेगी और सेवा कार्य तेज करेगी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘पिछले 60 दिनों से यूपी कांग्रेस के कार्यकर्ता दिन-रात लगकर प्रवासी श्रमिकों और जरुरतमंदों की सेवा कर रहे हैं। ‘कांग्रेस के सिपाही’ राशन, खाना और दवाई पहुंचाने का काम, श्रमिकों को भोजन-पानी देने और उन्हें घर वापस लाने की सुविधा उपलब्ध करने का काम सेवाभाव से कर रहे हैं।’’ उनके मुताबिक उप्र कांग्रेस की सक्रियता द्वारा अब तक 67 लाख लोगों की मदद हो चुकी है। 

इसे भी पढ़ें: जमानत मिलने के बाद फिर गिरफ्तार हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू 

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका ने आरोप लगाया, ‘‘अजीब बात है कि यूपी सरकार ने इस सेवा कार्य से विचलित होकर हमारे प्रदेश अध्यक्ष को जेल में डाल दिया। अलग-अलग जिलों में हमारे कार्यकर्ताओं पर मुकदमे दर्ज किये गए हैं।’’ उन्होंने कहा कि परसों 50,000 उप्र कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेताओं ने फेसबुक लाइव पर अपनी एकजुटता दिखाई, कल सभी जिलों में सरकार को ज्ञापन दिया। मुकदमे लगाने वाले शायद ये भूल गए हैं कि यह महात्मा गांधी की पार्टी है। सेवा हमारे मूल में है और डरना हमारी फितरत नहीं। सेवा कार्यों को और तेज करेंगे।

प्रमुख खबरें

PM Modi आरक्षण विरोधी हैं, वह आपका आरक्षण छीनना चाहते हैं : Rahul Gandhi

मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे भाजपा में शामिल

लोकसभा चुनाव के शुरुआती दो चरण के बाद मोदी आगे हैं : Amit Shah

Karnataka Sex Scandal Case । पीड़ितों की हुई पहचान, संपर्क साधने में जुटी SIT Team, रेवन्ना के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी