हम अपने काम की शुरुआत ही अंतिम आदमी से करेंगे--मुख्यमंत्री मनोहर लाल

By विजयेन्दर शर्मा | Mar 22, 2022

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री  मनोहर लाल ने बजट सत्र के बाद प्रेस वार्ता में कहा कि दस दिनों में 12 सीटिंग हुई, 50 घंटे सेशन चला और 15 बिल इसमें पारित हुए। बजट पर चर्चा के लिए 74 विधायकों की 8 कमेटी बनाई गई। हमने बजट को नया आयाम दिया है, अंत्योदय के दर्शन को ध्यान में रखकर बजट बनाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीपीपी (Public Private Partnership)  की बजाय हम जीसीपी ( Government Community Partnership) लेकर आए हैं। अगले वर्ष में हमारा सारा फोकस अंत्योदय पर रहेगा। हम अपने काम की शुरुआत ही अंतिम आदमी से करेंगे।

इसे भी पढ़ें: गेहूं, चने व जौ की खरीद 01 अप्रैल से होगी शुरू, सरसों की खरीद जारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि 10 साल पुराने वाहन NCR में रोकने के मसले पर टैक्टर को 2025 तक छूट देने का बिल आज लाए। जिलों में बंदियों की पैरोल का सिस्टम तैयार करने के लिए बिल पास किया। 20 साल पहले दान दी गई संपत्ति जिसपर निर्माण हो चुका, उस जमीन पर दावा नहीं हो सके इसके लिए बिल पास किया।

इसे भी पढ़ें: हम अंत्योदय की बात करते हैं, जाति-पाती की नहीं---मनोहर लाल

ट्रीटेड वेस्ट वाटर का इस्तेमाल हो और इसका रेट जल प्राधिकरण तय कर सके इसके लिए भी बिल लाए। टोल की सड़कों का रखरखाव टोल वाली कंपनी करे, इसके लिए बिल पास किया गया। राई स्पोर्ट्स स्कूल को खेल युनिवर्सिटी बनाने का बिल भी पास किया।

इसे भी पढ़ें: 35वें अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले का आगाज़, 4 अप्रैल तक चलेगा

रोहतक पीजीआई में किडनी ट्रांसप्लांट हो सकेगी, इसका बिल पास किया। वहीं किसान कल्याण प्राधिकरण बनाने का बिल पास किया है। संस्थानों को हर साल फायर का एनओसी लेना जरूरी था उसमें बदलाव किया है। विधि विरूद्ध धर्मांतरण निवारण विधेयक पास किया गया है।

विधानसभा बजट सत्र में आज कुल 10 विधेयक किए गए पारित

इसे भी पढ़ें: हस्तशिल्प मेले में आना सुखद अनुभव

हरियाणा विधान सभा बजट सत्र में आज कुल 10 विधेयक पारित किए गए। इनमें हरियाणा अग्निशमन तथा आपातकालीन सेवा विधेयक, 2022; हरियाणा किसान कल्याण प्राधिकरण विधेयक, 2022; हरियाणा यांत्रिक यान(पथकर-उद्ग्रहण)संशोधन विधेयक, 2022; हरियाणा जल संसाधन(संरक्षण, विनियमन तथा प्रबंधन) प्राधिकरण(संशोधन) विधेयक, 2022;  हरियाणा लोक उपयोगिता परिवर्तन प्रतिषेध विधेयक, 2022; हरियाणा विनियोग (संख्या 2) विधेयक, 2022;  हरियाणा सदाचारी   बंदी (अस्थाई रिहाई) विधेयक, 2022; हरियाणा राजकोषीय उत्तरदायित्व एवं बजट प्रबन्धन (संशोधन) विधेयक, 2022;  हरियाणा विधि विरूद्ध धर्म परिवर्तन निवारण विधेयक, 2022 और मानव अंग प्रतिरोपण (हरियाणा विधिमान्यकरण) विधेयक, 2022 शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi ने Devendra Fadnavis को लिखा पत्र, आदिवासी छात्रों की मांग उठाई

Karnataka में IPC करेगी ₹83,480 करोड़ का निवेश, बनेगा Data Centre

Bajaj Auto अगले 45 दिनों में उतारेगी 3 नए उत्पाद, 2 नए ब्रांड भी करेगी पेश

Jyotiraditya Scindia ने पेश किया Dak Seva App, घर बैठे मिलेंगी डाक विभाग की सुविधाएं