CAA और NRC के खिलाफ बांग्ला कलाकारों ने कहा- कागज नहीं दिखाएंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 14, 2020

कोलकाता। संशोधित नागरिकता कानून और एनआरसी के खिलाफ पश्चिम बंगाल के कलाकार, निर्देशकों और संगीतकारों ने एक साथ आकर एक वीडियो के जरिए कहा है कि वे कोई कागजात नहीं दिखाएंगे। अदाकार धृतिमान चटर्जी, सव्यसाची चक्रवर्ती, कोंकणा सेन शर्मा, नंदना सेन और स्वास्तिका मुखर्जी, निर्देशक रूपम इस्लाम समेत 12 शख्सियतों ने वीडियो में कहा है- ‘कागोज अमरा देखाबोना।’ यानि हम कागजात नहीं दिखाएंगे। बांग्ला कलाकारों की मुखर आवाज वाला यह वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 

इसे भी पढ़ें: विपक्षी एकजुटता की कोशिश को लगा झटका, बैठक में DMK भी नहीं पहुंची

चटर्जी ने कहा, ‘‘हममें से कई लोग अपने आसपास की स्थिति से चिंतित हैं। हमें लगा कि सोशल मीडिया के जरिए अपने विरोध को दिखाने के लिए हमें कुछ जरूर करना चाहिए क्योंकि यह सशक्त माध्यम हो सकता है।’’ अदाकारा कोंकणा सेन शर्मा ने कहा , ‘‘धार्मिक आधार पर लोगों को बांटकर आप नहीं रह सकते। हम कागज नहीं दिखाएंगे।’’ निर्देशक सुमन मुखोपाध्याय ने कहा कि देश के छात्रों और लोगों ने विरोध का रास्ता दिखाया। 

इसे भी देखें : NPR क्या है और कैसे गिने जाएंगे नागरिक

प्रमुख खबरें

CM Arvind Kejriwal की पत्नी को नहीं मिली मुलाकात की इजाजत, आतिशी कुछ देर में करेंगी मुलाकात

Vastu Tips: अगर आपके घर में भी सीढ़ियों के नीचे टॉयलेट बना है, तो जान लें इसके हानिकारक परिणाम

जापान की सत्तारूढ़ पार्टी को उपचुनाव में तीनों सीटों पर शिकस्त मिलने के आसार

TMKOC | Gurucharan Singh Missing Case | लापता गुरुचरण सिंह जल्द करने वाले थे शादी, आर्थिक तंगी का कर रहे थे सामना, रिपोर्ट