Gemstone: फिरोजा स्टोन पहनने से चमक सकती है किस्मत, जानिए किसे पहनना चाहिए और किसे नहीं

By अनन्या मिश्रा | Feb 15, 2025

रत्न ज्योतिष में कई रत्नों के बारे में उल्लेख मिलता है। जीवन में सुख-शांति और सफलता पाने के लिए कुछ रत्नों को धारण करना बेहद लाभकारी माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि जीवन से निगेटिव एनर्जी दूर करने के लिए फिरोजा स्टोन पहना जा सकता है। फिरोजा रत्न मैरिड लाइफ में आने वाली परेशानियों और आर्थिक समस्याओं को दूर करने के लिए भी लाभकारी माना जाता है। वहीं फिरोजा को गुडलक का प्रतीक भी माना जाता है।

वहीं फिरोजा स्टोन पहनने से कुछ लोगों को बहुत अच्छे रिजल्ट्स मिल सकते हैं। लेकिन कुछ स्थिति में लोगों को यह स्टोन धारण करने की सलाह नहीं दी जाती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि फिरोजा स्टोन किसे पहनना चाहिए और किसे नहीं पहनना चाहिए। साथ ही इस स्टोन को पहनने के नियम और फायदों के बारे में भी जानेंगे।

इसे भी पढ़ें: Vastu Tips: इन छोटे उपायों से दूर कर सकते हैं घर का वास्तु दोष, तोड़फोड़ करने की नहीं पड़ेगी जरूरत


फिरोजा स्टोन किसे पहनना चाहिए और किसे नहीं

बता दें कि यह स्टोन कुंडली में गुरु ग्रह को मजबूत करने के लिए पहना जा सकता है।

अगर किसी जातक की कुंडली में बृहस्पति ग्रह मजबूत होता है, तो फिर इसको धारण करने की जरूरत नहीं होती है।

बताया जाता है कि शराब का सेवन करने वाले लोगों को यह स्टोन नहीं पहनना चाहिए। वरना पॉजिटिव की जगह आपको इसके निगेटिव रिजल्ट मिल सकते हैं।

वहीं जो लोग मानसिक रूप से कमजोर महसूस करते हैं, वह भी यह रत्न धारण कर सकते हैं।

कला के क्षेत्र में सक्रिय रहने वाले लोग जैसे अभिनेता, फिल्मकार लोग भी फिरोजा पहन सकते हैं।


फिरोजा पहनने के नियम

इस स्टोन के पॉजिटिव रिजल्ट पाने के लिए इसको अभिमंत्रित करके धारण करना चाहिए।

सबसे पहले इस स्टोन को गंगाजल, कच्चे दूध में भिगोकर रखें और मंत्रों का जाप करें।

इसके बाद आप फिरोजा स्टोन को अंगूठी या फिर पेंडेंट के रूप में शुक्रवार को धारण कर सकते हैं।

आप फिरोजा स्टोन को गोल्ड या कॉपर की अंगूठी में भी पहन सकते हैं।


फिरोजा स्टोन पहनने के फायदे

बताया जाता है कि इस स्टोन को पहनने से दुर्भाग्य दूर होता है।

फिरोजा धारण करने से वैवाहिक जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होती हैं। साथ ही वैवाहिक संबंधों में भी मधुरता आती है।

इस रत्न को पहनने से मेंटल स्ट्रेस, डिप्रेशन, हाई बीपी और सांस से जुड़ी समस्याओं में राहत मिलती है।

मान्यता है कि फिरोजा रत्न धारण करने से निगेटिव एनर्जी दूर होती है और जातक के जीवन में सुख-सौभाग्य की वृद्धि होती है।

माना जाता है कि फिरोजा के प्रभाव से मान-सम्मान में वृद्धि होती है और करियर में सफलता मिलता है।

प्रमुख खबरें

मनरेगा का खत्म होना सामूहिक नैतिक विफलता, अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होना होगा: सोनिया गांधी

Gurugram में महिला यात्री के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में कैब चालक गिरफ्तार

Market Update: रुपया शुरुआती कारोबार में 22 पैसे मजबूत होकर 89.45 प्रति डॉलर पर

सॉरी मम्मी, पापा... इंजीनियरिंग स्टूडेंट ने सुसाइड किया, नोट में एग्जाम स्ट्रेस का किया ज़िक्र