मेरठ सहित वेस्ट यूपी में देर रात हुई तेज हवाओ के साथ हुई बारिश से बदला मौसम

By राजीव शर्मा | Feb 25, 2022

मेरठ सहित वेस्ट यूपी के जिलों में देर रात मौसम ने फिर करवट ली। देर रात मेरठ में हुई बारिश और ठंडी हवाओं के कारण सर्दी बढ़ गई। मेरठ के देहात और शहरी क्षेत्र में बारिश हुई, सुबह से लोगों को सूरज के दर्शन नहीं हुए है। बसंत पंचमी के बाद मौसम में तेज धूप के कारण गर्मी का अहसास हो रहा था। शुक्रवार रात को हवा और बरसात के बाद फिर से ठंड का अहसास होने लगा।

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक एन सुभाष के अनुसार शनिवार को पूरे 24 घंटे मेरठ सहित सहारनपुर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, नोएडा, गाजियाबाद में मौसम बदला रहेगा। बारिश की संभावना है। साथ ही हवाएं भी चलेंगी इसकी वजह से ठंड रहेगी। कहीं ओले भी गिर सकते हैं। एन सुभाष के अनुसार होली से पहले अक्सर मौसम में ये उतार चढ़ाव देखा जाता है। होली पर भी मौसम ठंडा रह सकता है। 24 घंटे तक घटाएं रहेंगी इसके बाद मौसम साफ होगा।

प्रमुख खबरें

UP में Rajya Sabha की 10 सीटों पर नामांकन शुरू, पहले दिन नहीं भरा गया कोई पर्चा

वैश्विक संघर्षों से खाद्य और उर्वरक संकट की आशंका, EAM S Jaishankar ने चेताया

Palghar Court ने अस्पताल तोड़फोड़ मामले में Shiv Sena MLA के बेटे समेत छह की जमानत खारिज की

Begusarai में जीविका कार्यकर्ता से दुष्कर्म, SIT गठित कर पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा