Wedding Card: Phd Scholar ने बनवाया ऐसा कार्ड, पढ़कर कन्फ्यूज हो गए गेस्ट

By रितिका कमठान | Nov 29, 2023

शादी करने जा रहे दूल्हा दुल्हन के लिए इस मौके पर कई चीजें काफी अहमियत रखती है। शादी से पहले हर दुल्हा और दुल्हन हर फंक्शन को खास और स्पेशल बनाने के लिए काफी अधिक कोशिश करते है। शादी में जहां स्टेज से लेकर दुल्हन की एंट्री तक काफी मायने रखती है। वहीं दूसरी तरफ शादी से पहले सबसे पहले जिस चीज पर मेहमानों की नजर पड़ती है वो है शादी का कार्ड, जिससे लोग काफी उम्मीद लगा बैठते है।

 

हर दुल्हा दुल्हन की इच्छा होती है कि उनकी शादी में हर चीज परफेक्ट हो, जिसके लिए वो महीनों से मेहनत करने में जुट जाते है। शादी करने से पहले अगर किसी चीज में चूक हो जाए तो महीनों की मेहनत पर पानी भी फिर जाता है। वहीं शादी के लिए हर छोटी चीज के साथ कार्ड भी बहुत महत्वपूर्ण होता है। शादी का कार्ड आजकल काफी मायने रखने लगा है। सोशल मीडिया पर इसके काफी उदाहरण भी देखने को मिलते है।

 

रिसर्च पेपर पर दिया इंविटेशन

सोशल मीडिया के जमाने में लोग काफी क्रिएटिव हो जाते है। इसी बीच बांग्लादेश के एक कपल ने शादी का निमंत्रण रिसर्च पेपर के रूप में डाला है। ये शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर जोरदार तरीके से वायरल हो रहा है। कपल की क्रिएटिविटी को देखकर यूजर्स काफी वायरल हो रहे है। यह शादी का कार्ड बेहद मजेदार है। लोग इस शादी के कार्ड को बहुत अधिक पसंद कर रहे है। शादी के कार्ड को इस फॉर्मेट में बनाया गया है जैसे की एक रिसर्च पेपर तैयार किया जाता है। इसमें रिसर्च पेपर की तरह सभी जरुरी चीजें लिखी हुई है। इस रिसर्च पेपर में शीर्षक, सार, परिचय, तरीके, परिणाम, चर्चा और संदर्भ को शामिल किया गया है।

 

बता दें कि शादी के इस कार्ड में कार्ड का टाइटल भी बेहद रोचक तरीके से दिया गया है। टाइटल में शादी का एक अध्ययन: दो प्रेमियों के बीच एक साझेदारी का विश्लेषण रखा गया। इस कार्ड के जरिए कपल ने अपनी शादी की प्लानिंग को लेकर जानकारी भी दी गई है। इस कार्ड में कपल ने ये भी बताया है कि दोनों की मुलाकात किस तरह से हुई है। कपल ने शादी में होने वाले इवेंट्स और लोकेशन के संबंध में भी जानकारी दी है, जो रिसर्च पेपर की लैंगवेज में ही दी गई है। शादी का ये कार्ड बेहद रोचक, और मजेदार है जिसे पढ़कर लोग काफी एन्जॉय कर रहे है। सोशल मीडिया पर इस कार्ड ने काफी अटेंशन खिंचा है। इस इंटरेस्टिंग शादी के कार्ड को 3 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके है। 

प्रमुख खबरें

BSF ने नकारा बांग्लादेशी पुलिस का दावा, घुसपैठ की खबरों को बताया झूठ

दिल्ली-एनसीआर में दम घुट रहा! Google Maps देगा रियल-टाइम AQI की जानकारी, बाहर निकलने से पहले जान लें

Manickam Tagore का विवादित बयान, RSS की तुलना अल-कायदा से की

Bangladesh में जारी हिंसा के बीच अंतरिम सरकार पर Sheikh Hasina का बड़ा हमला, जानें क्या कहा?