फिल्म अभिनेत्री श्राबंती चटर्जी ने भाजपा को कहा अलविदा, तृणमूल ने खोला अपना दरवाजा !

By अनुराग गुप्ता | Nov 12, 2021

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले फिल्म अभिनेत्री श्राबंती चटर्जी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थामा था और अब उन्होंने पार्टी को अलविदा कहा है। उन्होंने पश्चिम बंगाल के लिए काम करने में भाजपा के गंभीर नहीं होने का हवाला देते हुए अपने इस्तीफे का ऐलान किया। आपको बता दें कि श्राबंती चटर्जी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) महासचिव पार्थ चटर्जी के खिलाफ चुनाव लड़ा था। जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा। 

इसे भी पढ़ें: ईंधन पर वैट में कटौती की मांग को लेकर ममता सरकार पर बरसे दिलीप घोष, बोले- TMC की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई 

श्राबंती चटर्जी के इस ट्वीट के बाद टीएमसी ने अपने दरवाजे खोल दिए और कहा कि अगर वह पार्टी में शामिल होना चाहती हैं तो इस पर विचार किया जाएगा। जबकि भाजपा ने कहा कि चुनाव के बाद वो पार्टी साथ थीं भी या नहीं ? यह पता नहीं। यह बयान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने दिया। जिसका साफ मतलब निकाला जा सकता है कि श्राबंती चटर्जी के जाने से भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ता है।

प्रमुख खबरें

India U-19 vs Sri Lanka: कोलंबो में युवा सितारों का जलवा, 211 रन की बड़ी जीत के साथ श्रृंखला पर कब्जा

WTC 2027 Final के लिए बदला Venue, Lord’s की जगह अब The Oval में मचेगा टेस्ट क्रिकेट का रोमांच

China Open Badminton: PV Sindhu का सफर थमा, Chen Yufei ने 90 मिनट चले कांटे के मुकाबले में दी मात

अमेरिका यूक्रेन में निरर्थक जंग समाप्त करने में मदद के लिए तैयार, लेकिन समझौता आसान नहीं: मार्को रूबियो