West Bengal: रिसड़ा में ताजा झड़पों के बाद शांति, लेकिन तनाव भी व्याप्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 04, 2023

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में हुगली जिले के रिसड़ा शहर में फिर से झड़पों के बाद मंगलवार को अब तक शांति है लेकिन तनाव भी व्याप्त है। ज्यादातर दुकानें बंद हैं और सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। इलाके में आपराधिक दंड संहिता की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा आदेश लागू हैं। चंदननगर पुलिस आयुक्तालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रिसड़ा और पड़ोसी श्रीरामपुर के प्रभावित इलाकों में सुरक्षाबलों ने गश्त की। इंटरनेट सेवाएं निलंबित हैं और पुलिस ने लोगों ने शांति बनाए रखने तथा अफवाहों से बचने का अनुरोध किया है।

इसे भी पढ़ें: IP College harassment case: डीयू ने घटना की जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया

पुलिस ने बताया कि उसने कानून एवं व्यवस्था का हवाला देते हुए श्रीरामपुर में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार के निर्धारित धरना-प्रदर्शन के लिए तैयार किया गया मंच हटा दिया है। गौरतलब है कि रिसड़ा में रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान रविवार शाम को सबसे पहले झड़पें हुई थी। इस शोभायात्रा में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष और पार्टी के विधायक बिमन घोष मौजूद थे। घटना में विधायक घायल हुए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

प्रमुख खबरें

Hockey World Cup: England के खिलाफ 32 साल का सूखा खत्म करने से चूका India, अब Pakistan से महामुकाबला

NGT ने Belagavi झील में मछलियों की मौत पर कर्नाटक सरकार से जवाब मांगा

Junior National Hockey: झारखंड, हरियाणा और कर्नाटक ने जीते अपने मुकाबले, पुणे में प्रदर्शन जारी

Supreme Court ने इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला पलटा, कहा- पीड़ित को भी है त्वरित सुनवाई का अधिकार