पश्चिम बंगाल के प्राचार्यों के संगठन ने रैगिंग के प्रति शून्य सहनशीलता का आह्वान किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 19, 2023

पश्चिम बंगाल में कॉलेज प्राचार्यों के एक प्रतिनिधि निकाय ने राज्य के सभी कॉलेज के प्राधिकारियों से यह सुनिश्चित करने के लिये कहा है कि कॉलेज परिसरों में छात्रों को डराने-धमकाने की एक भी घटना न हो। यादवपुर विश्वविद्यालय (जेयू) में बीते सप्ताह कथित तौर पर रैगिंग और यौन उत्पीड़न के बाद स्नातक के प्रथम वर्ष के एक छात्र की मौत के बाद यह मुद्दा सुर्खियों में है। ऑल बंगाल प्रिंसिपल्स काउंसिल (एबीपीसी) ने विश्वविद्यालयों से संबंद्ध कॉलेज के प्राचार्यों, वरिष्ठ संकाय सदस्यों को शामिल करते हुए उच्चाधिकार प्राप्त समितियां बनाने का आह्वान किया। यह समिति नियमित आधार पर परिसरों का दौरा करेगी और यह सुनिश्चित करेगी कि भविष्य में कॉलेज में रैगिंग की एक भी घटना न हो।

समिति को नियमित आधार पर विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों का दौरा करना चाहिए और इस तरह छात्रों के बीच विश्वास सुनिश्चित करना चाहिए। नए छात्रों के लिए अलग छात्रावास भवन या ब्लॉक की व्यवस्था करने में छोटे उच्च शिक्षण संस्थानों द्वारा सामना की जाने वाली समस्या को स्वीकार करते हुए, प्रिंसिपल्स काउंसिल ने कहा कि बड़े संस्थान पहले नए छात्रों के लिए एक अलग छात्रावास में आवास आवंटित करने के कदम पर विचार कर सकते हैं। नादिया जिले के बगुला निवासी स्वप्नदीप कुंडू नामक छात्र, नौ अगस्त की रात करीब पौने 12 बजे मुख्य छात्रावास की बालकनी से कथित रूप से गिर पड़ा था और अगले दिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

प्रमुख खबरें

Balakot Air Strikes के हीरो Abhinandan Varthaman अब FLY91 में हुए शामिल, उड़ाएंगे कमर्शियल प्लेन

Bhagwant Mann का दावा: कृषि कानूनों को वापस लाने की शर्त पर BJP और Akali Dal में समझौता

क्या गृह मंत्री या PMO कोई कार्रवाई करेंगे?, कोलकाता में TMC दफ़्तर पर हमले को लेकर अभिषेक बनर्जी का BJP पर बड़ा आरोप

Mallikarjun Kharge ने पूछा- Congress ने देश को खाद्य सुरक्षा दी, Modi Govt ने क्या किया