वेस्टइंडीज को विश्व कप में आत्मसम्मान के लिए खेलना होगा: रीफर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 29, 2019

मैनचेस्टर। वेस्टइंडीज के मुख्य कोच फ्लोयड रीफर ने आईसीसी विश्व कप में खिताबी दौड़ से बाहर होने के बाद टीम को आत्म-सम्मान के लिए खेलने को कहा है। अभ्यास मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 421 रन बनाने के बाद वेस्टइंडीज का टूर्नामेंट में उलट फेर करने वाला छुपा रुस्तम माना जा रहा था। टीम हालांकि पाकिस्तान के खिलाफ अपने पहले मुकाबले को जीतने के बाद अगले छह मैच में सफलता से महरुम रही। भारत से गुरुवार को 125 रन से हार के बाद टीम खिताबी दौड़ से बाहर हो गयी। टूर्नामेंट शुरू होने से एक दिन पहले रिचर्ड पायबस की जगह कोच बने रीफर ने श्रीलंका और आफगानिस्तान के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जतायी। 

रीफर ने कहा कि विश्व कप अभियान को लेकर हमने आपस में चर्चा की और हम टूर्नामेंट को मजबूत टीम की तरह खत्म करना चाहते है। उन्होंने कहा कि हम आत्म-सम्मान के लिए खेल रहे है, हमें यह पता है कि घरेलू प्रशंसक हमारे साथ है और हम उनका प्रतिनिधित्व कर रहे है। रीफर ने कहा कि यह हमारी यात्रा के बारे में है, विश्व कप के बाद भी क्रिकेट जारी रहेगा और हमें जीत का मंत्र ढूंढना होगा।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह