पछुआ हवा चलने से मौसम में आई तब्दीली, जल्द राहत मिलने की उम्मीद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 23, 2020

लखनऊ। पछुआ हवा चलने से पिछले दो दिनों में उत्तर प्रदेश के मौसम में काफी तब्दीली आयी है और राज्य के कुछ पूर्वी हिस्सों में शीतलहर चली। आंचलिक मौसम केन्द्र के निदेशक जे.पी. गुप्ता ने सोमवार को बताया कि पिछले सप्ताह उत्तराखण्ड के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण वहां से आयी ठंडी हवा के कारण उत्तर प्रदेश में तापमान में गिरावट आयी है। इससे ठंड बढ़ गयी। हालांकि आने वाले एक-दो दिन में तापमान कुछ सामान्य होने की संभावना है।  उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है, जिसके कारण पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश होगी। इससे उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान में कुछ वृद्धि होगी। 

प्रमुख खबरें

अहमदाबाद एयर इंडिया क्रैश की अंतिम रिपोर्ट कब तैयार होगी? AAIB ने सुप्रीम कोर्ट को समय-सीमा बताई

UNSC Reform: 80 साल पुराना ढांचा अब बेअसर, भारत ने UN में सुरक्षा परिषद के विस्तार की मांग को फिर दोहराया

नागपुर पुलिस ने Nitin Gadkari के खिलाफ भ्रामक Social Media कैंपेन पर FIR दर्ज की

Kudankulam Nuclear Plant Breach: डार्क वेब पर ब्लूप्रिंट लीक, जांच में जुटी CERT-In और रिलायंस