पश्चिमी देशों ने सूडान में नागरिक शासन स्थापित करने के लिए वार्ता का अनुरोध किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 15, 2019

खार्तूम। अमेरिका, ब्रिटेन और नॉर्वे ने रविवार को कहा कि अब समय आ गया है कि सूडान में नागरिक शासन स्थापित करने के लिए देश के सैन्य शासकों और अन्य दलों के बीच वार्ता हो। इन तीनों देशों ने कहा कि सूडान की नई सत्तारूढ़ संक्रमणकालीन सैन्य परिषद ने असैन्य सरकार को सत्ता हस्तांतरित करने का वादा किया था लेकिन  कानूनी परिवर्तन  की सूडान के लोगों की मांग अब भी पूरी नहीं हुई है।

इन देशों के दूतावासों ने एक बयान में कहा, ‘‘संक्रमणकालीन सैन्य परिषद तथा अन्य सभी दलों के लिए संवाद करने का समय आ गया है ताकि नागरिक शासन स्थापित किया जाए।’’ उसने कहा, ‘‘यह विश्वसनीय रूप से और तेजी से किया जाना चाहिए, जिसमें विपक्षी नेता, राजनीतिक विपक्ष, नागरिक समाज संगठन और महिलाओं सहित समाज के सभी प्रासंगिक तत्व शामिल हों। 

इसे भी पढ़ें: सूडान के सैन्य नेता ने बागडोर संभालने के एक दिन बाद ही छोड़ा पद

प्रमुख खबरें

Attica Gold पर ED का एक्शन, चोरी का सोना खरीदने के आरोप में 16 ठिकानों पर तलाशी

विपक्ष की आलोचनाओं से नहीं पड़ता फर्क, DMK पर सवाल जारी रहेंगे: Vijay

Badrinath में संगीत कार्यक्रम पर Murli Manohar Joshi ने जताई आपत्ति, रोक लगाने की मांग

UNGA में Shehbaz Sharif ने अलापा कश्मीर राग, Donald Trump के हस्तक्षेप का किया दावा