महीनों तक रुके रहने और आलोचना के बाद डल्ब्यूएफपी इथियोपिया में खाद्य सहायता बहाल कर रहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 08, 2023

संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) करीब पांच महीने के निलंबन के बाद इथियोपिया में खाद्य सहायता की योजना को धीरे-धीरे बहाल कर रहा है। विश्व खाद्य निकाय ने दान में मिले अनाज की बड़े पैमाने पर चोरी का खुलासा होने के बाद अप्रत्याशित कदम उठाते हुए लाखों लोगों के लिए चलाई जा रही खाद्य सहायता योजना को स्थगित कर दिया था। डल्ब्यूएफपी ने कहा कि वह कुछ इलाकों में छोटे स्तर पर अनाज वितरण कार्यक्रम का परीक्षण कर रहा है लेकिन साथ ही स्वीकार किया कि सरकार की अब भी इस प्रक्रिया में अहम भूमिका है। सहायता समूह और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं सहित खाद्य योजना को स्थगित करने के कदम की आलोचना करने वालों ने डब्ल्यूएफपी के कदम को अनैतिक करार दिया था और आरोप लगाया था कि सैकड़ों लोगों की मौत भूख से हुई है।

डब्ल्यूएफपी ने अनाज की चोरी को रोकने के लिए कई कदम उठाए हैं जिनमें डिजिटल माध्यम से लाभार्थियों का पंजीकरण, अनाज की बोरियों का बेहतर लेखाजोखा, फीडबैक हॉटलाइन की शुरुआत और सहायता साझेदारों का बेहतर प्रशिक्षणशामिल है। एजेंसी ने कहा कि वह जल्द ही इथियोपिया के अन्य हिस्सों में नयी वितरण प्रणाली की शुरुआत करेंगे। डब्ल्यूएफ ने इस साल मार्च में खाद्य वितरण को टिग्रे में रोक दिया था। उसने यह कदम टिग्रे शहर में सहायता के लिए भेजे गए अनाज के खुले बाजार में बिक्री की घटना सामने आने के बाद उठाया।

प्रमुख खबरें

Balakot Air Strikes के हीरो Abhinandan Varthaman अब FLY91 में हुए शामिल, उड़ाएंगे कमर्शियल प्लेन

Bhagwant Mann का दावा: कृषि कानूनों को वापस लाने की शर्त पर BJP और Akali Dal में समझौता

क्या गृह मंत्री या PMO कोई कार्रवाई करेंगे?, कोलकाता में TMC दफ़्तर पर हमले को लेकर अभिषेक बनर्जी का BJP पर बड़ा आरोप

Mallikarjun Kharge ने पूछा- Congress ने देश को खाद्य सुरक्षा दी, Modi Govt ने क्या किया