Crypto Industry को लेकर जेडी वेंस ने क्या सलाह दी? ट्रंप परिवार भी कर रहा इसमें निवेश

By अभिनय आकाश | May 29, 2025

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने लास वेगास के नेवादा में बिटकॉइन 2025 सम्मेलन में बोलते हुए क्रिप्टोकरेंसी इंडस्ट्री के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। वेंस सम्मेलन में मुख्य वक्ता थे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रम्प के साथ, क्रिप्टो को आखिरकार व्हाइट हाउस में एक चैंपियन और सहयोगी मिल गया है। वेंस के प्रेस सचिव टेलर वैन किर्क द्वारा पोस्ट की गई फुटेज में उन्हें वेनेशियन रिज़ॉर्ट में मंच पर दिखाया गया है। वेंस ने कहा कि यह सम्मेलन, लोगों का यह आंदोलन, वह जगह है जहाँ इस महान देश में क्रिप्टोकरेंसी का भविष्य तय होता है। वह भविष्य लोगों द्वारा तय किया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: Excise Policy Case: केजरीवाल ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, कर दी ये डिमांड, ED और CBI को नोटिस जारी

ट्रंप सरकार में क्रिप्टो करेंसी को बढ़ावा देने के लिए एक रणनीतिक बिटकॉइन रिजर्व की स्थापना की गई है। साथ ही सिल्क रोड नामक ब्लैक मार्केट वेबसाइट के संस्थापक रॉस उलब्रिच को माफ कर दिया गया है। सिल्क रोड से ही बिटकॉइन को शुरुआती फायदा मिला। साथ ही ट्रंप सरकार ने कई बड़ी क्रिप्टो कंपनियों के खिलाफ की गई प्रवर्तन कार्रवाई को रोक दिया है। ट्रंप परिवार खुद भी क्रिप्टो करेंसी में निवेश कर रहा है।

प्रमुख खबरें

दिसंबर में अमेरिका जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी, Florida G20 Summit में Donald Trump से द्विपक्षीय वार्ता संभव, क्वाड नेताओं की भी हो सकती है बैठक

Donald Trump का तेहरान को लेकर दोहरा रुख! पूरी तरह खत्म करने की धमकी के बाद UN में अमेरिका-ईरान के बीच 3 घंटे की सार्थक बैठक

Asian Games में भारत का एथलेटिक्स अभियान शुरू, Tajinderpal Singh Toor पर टिकी निगाहें

मासूमों की चीखों से कांप उठा गांव!पूजा के पवित्र आंगन में बही खून की धारा, सिरफिरे पति ने पत्नी व दो पुजारियों को गोलियों से भूना