Pakistan के साथ मिलकर क्या खतरनाक खेल खेलने वाला है बांग्लादेश? परमाणु संधि की खबर से भारत भी हो गया हैरान

By अभिनय आकाश | Sep 16, 2024

भारत के पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार के तख्तापलट के बाद भारत विरोधी गतिविधियां लगातार परवान चढ़ रही है। पहले तो वहां हिंदुओं को निशाना बनाए जाने की खबरें लगातार आ रही थी। इसके साथ ही कट्टरपंथी संगठनों की तरफ से भारत को लेकर बयानबाजी भी की जा रही थी। अब ढाका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की तरफ से ऐसा बयान सामने आया है जिसे सुनकर लगता है कि बांग्लादेश अब कट्टरपंथी पाकिस्तान संग दोस्ती बढ़ाना चाहता है। बांग्लादेश में पाकिस्तान से दोस्ती और भारत से दुश्मनी की मांग करने वाली नई ताकतें उभर रही हैं। ढाका विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर ने अब बांग्लादेश के जन्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले देश भारत को रोकने के लिए पाकिस्तान के साथ परमाणु संधि का आह्वान किया है। 

इसे भी पढ़ें: बांग्लादेश में Sheikh Hasina और 58 अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तानियों का दिल ईर्ष्यालु है। वे नहीं चाहते कि हम माफ़ी मांगें. लेकिन वे यह भी नहीं चाहते कि हम भारत के साथ रहें। वे भारत से हमारी रक्षा के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं।

प्रोफेसर शाहिदुज्जमां ने पाकिस्तान से परमाणु मिसाइलें हासिल करने और उन्हें भारत से लगी सीमा पर तैनात करने की भी बात कही. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की गौरी कम दूरी की मिसाइलों को उत्तरी बंगाल और चटगांव पहाड़ी इलाकों में रखने से भारत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत बांग्लादेश के कुछ हिस्सों पर कब्जा कर उसे पूर्वोत्तर राज्यों का हिस्सा बनाना चाहता है और इसे रोकने के लिए परमाणु संधि और पाकिस्तानी मिसाइल हासिल करने के मामले में पाकिस्तान की मदद की जरूरत है।

प्रमुख खबरें

रुपये में कमजोरी से MCX पर Gold वायदा एक प्रतिशत चढ़ा, सीमित दायरे में कारोबार के आसार

NIT Hamirpur के Media Conclave में बोले प्रो केजी सुरेश, एक्टिविस्ट नहीं फैक्टिविस्ट बनें पत्रकार

1967 के Naxalbari विद्रोह में China की भूमिका पर शांतनु नंदन शर्मा की नई किताब ने उठाए सवाल

Poland में PM Donald Tusk और रक्षा मंत्री पर हमले की आशंका, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क