स्वाति मालीवाल के अपमान पर यह क्या बोल गये अखिलेश यादव, बीजेपी ने घेरा

By संजय सक्सेना | May 16, 2024

लखनऊ। आम आदमी पार्टी की सांसद नेता और राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के संग दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ केजरीवाल के एक स्टाफ द्वारा की गई बदसलूकी का मामला दिल्ली की सरहद पार करके उत्तर प्रदेश की राजधानी में भी गरमाने लगा है। इस मामले की तपिश में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव भी झुलसते नजर आ रहे हैं। लखनऊ में प्रेस कांफ्रेस के दौरान जिसमें अखिलेश यादव, अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह मौजूद थे, उसमें जब केजरीवाल से स्वाति मालीवाल के मुद्दे पर सवाल पूछा गया तो अखिलेश यादव माइक संभालते हुए बोलने लगे कि और भी कुछ जरूरी मुद्दे हैं। मीडिया के समाने अखिलेश द्वारा स्वाति मालिवाल को लेकर दिये गये उक्त बयान को बीजेपी ने महिलाओं के अपमान से जोड़ लिया है।

इसे भी पढ़ें: Amethi में Smriti Irani के खिलाफ नाराजगी देखकर भाजपा के होश उड़े हुए हैं

बता दें बदसलूकी की घटना के बाद पहली बार अरविंद केजरीवाल लखनऊ में मीडिया से रुबरु हो रहे थे। अखिलेश ने केजरीवाल की तरफ से मोर्चा संभालते हुए मात्र पांच शब्दों ने पूरे मामले को खारिज करने की कोशिश की थी, लेकिन ऐसा हो नहीं सका। उन्होंने जेब से एक कागज निकालते हुए कहा... और भी कुछ जरूरी मुद्दे..। सोशल मीडिया पर अखिलेश का यह वीडियो जमकर साझा किया जा रहा है। पूरे उतर प्रदेश में इसकी तपिश महसूस की जा रही है। दिल्ली सरकार के मुखिया अरविंद केजरीवाल 16 मई को लखनऊ पहुंचे थे। यहां वह अखिलेश के साथ मिलकर बीजेपी के खिलाफ मोर्चाबंदी की रणनीति तैयार कर रहे थे इसी को लेकर मीडिया से आमना सामना हुआ। मगर इस सवाल पर अरविंद केजरीवाल के मुंह से एक शब्द नहीं निकला।

मीडिया की तरफ से स्वाति मालीवाल से हुई बदसलूकी की घटना से जुड़ा सवाल भी दिल्ली सीएम की तरफ उछाला गया लेकिन इस सवाल का जवाब अखिलेश ने यह कहते हुए टाल दिया कि और भी जरूरी मुद्दे हैं। यहां आम आदमी पार्टी की तरफ से संजय सिंह भी मौजूद थे। इसके बाद उन्होंने मोर्चा संभाला और बीजेपी से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए कहा कि कि मणिपुर में करगिल सेनानी कि पत्नी को निर्वस्त्र किया गया, पीएम चुप रहे। पहलवान बेटियां जब जंतर मंतर पर धरने पर थी तब स्वाति भी धरने पर बैठी थीं, उस वक्त पुलिस ने मालीवाल को मारा पीटा और घसीट कर ले गई। उस समय भाजपा व प्रधानमंत्री मोदी चुप रहे। स्वाति आम आदमी पार्टी परिवार की हैं भाजपा इस पर राजनीति न करें।

खास बात यह है थी कि स्वाति मालीवाल के साथ जिस शख्स पर अभद्रता करने का आरोप लग रहा है, वह अरविंद केजरीवाल के साथ लखनऊ भी आया था।

प्रमुख खबरें

हिटलर समर्थक पार्टी जर्मनी में चुनाव जीतकर भी क्यों नहीं बना पाई सरकार? वजह चौंकाने वाला!

Asian Games 2026 में Naorem Roshibina Devi ने जीता रजत पदक, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

अब भारत के भरोसे ट्रंप, Gulf देशों के सामने ट्रेड रूट को दिया फुल सपोर्ट

Love And War से Ranbir Kapoor का खौफनाक फर्स्ट लुक आउट! खून से लथपथ दिखे एक्टर, पोस्टर ने बढ़ाई उत्सुकता