Goa के 7 स्टार होटल में अरविंद केजरीवाल क्या-क्या करते थे? कोर्ट में ED ने क्या खुलासा कर दिया

By अभिनय आकाश | May 21, 2024

 दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस बात कई मुसीबत में फंसे हुए हैं। एक तरफ उन्हें शराब घोटाले में राहत नहीं मिल रही है। वहीं दूसरी तरफ अब स्वाति मालीवाल मारपीट केस भी सुर्खियों में बना हुआ है। दिल्ली पुलिस का एक्शन बरकरार है तो वहीं विदेश से लिए हुए फंडिंग पर भी बड़ा खुलासा हो चुका है। जिसकी रिपोर्ट ईडी ने गृह मंत्रालय को सौंप दी है। लेकिन केजरीवाल का गोवा के सेवन स्टार होटल में जाना कैसे पार्टी की मुश्किलें बढ़ा सकता है, ये जानते हैं। दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय ने गोवा के सेवन स्टार होटल में अरविंद केजरीवाल की मीटिंग को लेकर कोर्ट में बड़ा खुलासा किया है। अरविंद केजरीवाल जिस होटल में रहते थे, उसका बिला अब आम आदमी पार्टी के लिए मुसीबत बन गई है। इसके साथ ही केजरीवाल की गिरफ्तारी पर भी बड़ा एक्शन लिया है। ईडी ने 17 मई को सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की थी। जिसमें आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आरोपी बनाया गया। ईडी की चार्जशीट पर दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई कल से ही जारी है। लेकिन गोवा के होटल में जाना केजरीवाल की मुश्किलें इसलिए बढ़ा सकता है क्योंकि इसके सबूत ईडी के पास हैं। 

इसे भी पढ़ें: Arvind Kejriwal की मुश्किलों के और बढ़ाने की तैयारी में ED, दाखिल कर दी कोर्ट में नई याचिका

एएसजी राजू ने कहा कि हमारे पास सबूत है कि गोवा चुनाव के दौरान अरविंद केजरीवाल के ठहरने का पूरा खर्च चरणप्रीत सिंह ने चुकाया था। गोवा चुनाव के दौरान अरविंद केजरीवाल ग्रैंड हयात 7 स्टार के भव्य होटल में रुके थे। उस समय उनके होटल के बिल का कुछ हिस्सा दिल्ली सरकार के समान्य प्रसाशनिक विभाग द्वारा दिया गया था। एएसजी राजू ने कहा कि इसका बाकी हिस्सा चरणप्रीत सिंह द्वारा दिया गया था। चरणप्रीत सिंह वही व्यक्ति है जिसने नगदी प्राप्त की और ये उसके बैंक खातों से स्पष्ट है। इस नगदी का इस्तेमाल गोवा चुनाव के दौरान होटल में बिलों के भुगतान के लिए किया गया। हमें इसके दस्तावेजी सबूत भी मिले हैं।  

प्रमुख खबरें

हिटलर समर्थक पार्टी जर्मनी में चुनाव जीतकर भी क्यों नहीं बना पाई सरकार? वजह चौंकाने वाला!

Asian Games 2026 में Naorem Roshibina Devi ने जीता रजत पदक, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

अब भारत के भरोसे ट्रंप, Gulf देशों के सामने ट्रेड रूट को दिया फुल सपोर्ट

Love And War से Ranbir Kapoor का खौफनाक फर्स्ट लुक आउट! खून से लथपथ दिखे एक्टर, पोस्टर ने बढ़ाई उत्सुकता