आरोपी बख्शे नहीं जाएंगे, इस्तीफे की मांग के बीच Baba Siddique Murder Case पर एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस ने क्या कहा?

By Ekta | Oct 13, 2024

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की प्रतिक्रिया सामने आयी है। विपक्ष द्वारा इस्तीफे की मांग के बीच दोनों नेताओं ने साफ तौर पर कहा है कि सरकार पूरी तरह इस केस की जड़ में जाएगी। बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे कोई भी हो, उसे छोड़ा नहीं जाएगा।

इसे भी पढ़ें: Lawrence Bishnoi Gang ने ली बाबा सिद्दीकी हत्याकांड की जिम्मेदारी, Salman Khan को भी धमकाया

फडणवीस ने कहा कि पुलिस को मामले में कुछ सुराग मिले

महाराष्ट्र के गृह विभाग का प्रभार संभाल रहे फडणवीस ने गोंदिया जिले में कहा, 'हत्या की विभिन्न कोणों से जांच की जा रही है लेकिन पुलिस इस बारे में बाद में जानकारी देगी।' उन्होंने आगे कहा, 'इस भयावह और दुखद घटना से हम सभी स्तब्ध हैं। बाबा सिद्दीकी मेरे बहुत करीबी थे, हमने कई वर्षों तक साथ काम किया था। कुछ सुराग मिले हैं लेकिन मैं अभी उनका खुलासा नहीं कर सकता। हमले के पीछे कुछ पहलू भी मिले हैं लेकिन कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस इस बारे में जानकारी देगी।'

प्रमुख खबरें

असम चुनाव में EVM की विश्वसनीयता पर PIL की स्वीकार्यता पर Gauhati HC में सुनवाई

RSS Chief Mohan Bhagwat बोले: भेदभाव न करना ही भारत की धर्मनिरपेक्षता की असली परंपरा

बाढ़ पीड़ितों की अनदेखी कर BJP मना रही PM Modi का जन्मदिन, Akhilesh Yadav ने साधा निशाना

Anbil Mahesh से 18 करोड़ की धोखाधड़ी केस में CCB ने की आठ घंटे पूछताछ