JPC को कश्मीर आकर भी लोगों से करनी चाहिए बात, अनुच्छेद 25 का जिक्र करते हुए हुर्रियत नेता मीरवाइज ने वक्फ संशोधन विधेयक पर संसदीय पैनल से क्या कहा?

By अभिनय आकाश | Jan 24, 2025

कश्मीर के धार्मिक प्रमुख मीरवाइज उमर फारूक शुक्रवार को वक्फ संशोधन विधेयक पर संसदीय पैनल के सामने पेश हुए। वक्फ अधिनियम में प्रस्तावित संशोधनों पर गंभीर और गहरी चिंता व्यक्त करते हुए, जम्मू-कश्मीर मुताहिदा मालिस-ए-उलेमे (एमएमयू) के संरक्षक मीरवाइज उमर फारूक ने कहा है कि प्रस्तावित परिवर्तन वक्फ की स्वायत्तता और कामकाज के लिए एक महत्वपूर्ण खतरा पैदा करते हैं। प्रस्तावित वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 पर संयुक्त संसदीय समिति को एक लिखित प्रस्तुति में एमएमयू ने कहा कि कलेक्टर को वक्फ संपत्तियों की प्रकृति को केवल आदेश पारित करके सरकारी संपत्तियों में बदलने की पूर्ण शक्ति दी गई है। 

प्रमुख खबरें

Sugar Stock Limit: त्योहारों पर थोक ग्राहकों के लिए चीनी भंडारण सीमा बढ़कर हुई 30 दिन

नंदीग्राम में पलटा पूरा गेम, ममता ने समर्थन जताया, अब कांग्रेस उम्मीदवार को पुलिस ने उठाया

India Under-19 ने Australia को रोमांचक मैच में सात रन से हराया

Gorakhpur में BJP की हाई-लेवल बैठक, 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान