मैंने ऐसा क्या कह दिया जो मुझे गद्दार ठहराया जा रहा है: नसीरुद्दीन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 21, 2018

 अजमेर। अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने देश में असहिष्णुता संबंधी अपने कथित बयान का बचाव करते हुए शुक्रवार को यहां कहा कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहा जिसके लिए उन्हें गद्दार ठहराया जाए। नसीर ने कहा कि उन्होंने तो बस अपने मुल्क के बारे में बात करते हुए अपनी चिंता जाहिर की है। यहां एक स्कूल के कार्यक्रम में भाग लेने आए नसीर से जब उनके इस बयान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘यह बात तो एक चिंतित भारतवासी की हैसियत से मैं पहले भी कह चुका हूं। मुझे नहीं मालूम कि इस बार मैंने ऐसा क्या कह दिया कि मुझे गद्दार ठहराया जा रहा है। अजीब बात है।

यह भी पढ़ें: नसीरुद्दीन शाह को देश में लगता है डर, कहा- इंसान से ज्यादा गाय किमती

नसीर ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘फिर आप यह भी कह सकते हैं कि विराट कोहली की आलोचना करने के लिए मुझे आस्ट्रेलियाई टीम ने कहा था। तो अगर उनको आलोचना करने का हक है तो मुझे भी है ना। मैं अपने मुल्क, जो मेरा अपना घर है जिसे मैं प्यार करता हूं मैं उसके बारे में बात कह रहा हूं फिक्र जाहिर कर रहा हूं।’’ नसीर को यहां एक साहित्य सम्मेलन में भी भाग लेना था। लेकिन भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं ने वहां विरोध प्रदर्शन किया। एक कार्यकर्ता ने सम्मेलन स्थल के बाहर नसीर के पोस्टर पर स्याही फेंकी।

प्रमुख खबरें

दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: AISA अध्यक्ष Neha Bora की याचिका खारिज, 10,000 रुपये के पीस बॉन्ड नोटिस पर बरकरार रही कार्रवाई

Sabarimala Temple के लिए 11,000 लीटर Milma Ghee हेराफेरी मामले में ठेकेदार गिरफ्तार

Israel West Bank Operation | इजरायली सैनिकों की हत्या के बाद भड़का तनाव! हेब्रोन में IDF का बड़ा सर्च ऑपरेशन, पूरे वेस्ट बैंक में लॉकडाउन की तैयारी

Ohio Governor Race: विवेक रामास्वामी ने एमी एक्टन वाले विवादित चुनावी विज्ञापन का किया बचाव