बॉलीवुड में आउटसाइडर कलाकारों को लेकर क्या सोचते हैं करण जौहर? वायरल वीडियो से सामने आयी सच्चाई

By रेनू तिवारी | Jun 20, 2020

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड के क्रूर रवैये पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। बॉलीवुड के ही कलाकारों ने ये आरोप लगाया हैं कि ये इंडस्ट्री इतनी निर्दयी है कि इंसानियत को भी नहीं समझती। कलाकारों ने ये आरोप लगाया कि बॉलीवुड पर कब्जा करके बैठे कुछ खानदानों ने सिनेमा पर अपना राज समझ रखा हैं। वह बाहरी कलाकारों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं करते। सुशांत की मौत के बात सलमान खान और करण जौहर को काफी टारगेट किया जा रहा था कि इन्होंने सुशांत के साथ फिल्म ड्राइव में बहुत की गलत व्यवहार किया था। 

करण जौहर ने एक बातचीत के दौरान देखिए बाहरी कलाकारों को लेकर क्या कहा-

 

आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून 2020 को अपने बांद्रा वाले घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत के इस तरह सुसाइड से कर लेने से पूरा देश हैरान है कि आखिर सुशांत ने ऐसा क्यों किया। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने सुशांत की आत्महत्या पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि  सुशांत की मौत सुसाइड नहीं हत्या हैं बॉलीवुड पर अपना राज जमाकर बैठे कुछ लोगों ने ही सुशांत के मर्जर की प्लानिंग की हैं। कंगना ने कहा बॉलीवुड आउटसाइडर के साथ जिस तरह बर्ताव करता हैं वह किसी भी टॉर्चर से कम नहीं हैं। बाहर से आये स्टार को ये लोग कभी नहीं अपनाते। कंगना ने एक वीडियो जारी करके सीधे तौर पर कपूर खानदान, खान्स फैमिली, करण जौहर, टी सीरीज जैसे लोगों पर निशाना साधा हैं। बॉलीवुड के खिलाफ आवाज केवल कंगना ने ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के दोगलेपन को झेल रहे हर उस एक्टर ने आवाज उठाई हैं।

इसे भी पढ़ें: सलमान खान की एक्ट्रेस आयशा टाकिया ने बॉलीवुड में हैरेसमेंट को लेकर किया शॉकिंग खुलासा

सुशांत सिंह राजपूत की सुसाइड को लेकर  कई बालीवुड हस्तियों के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज कराई गई। मुजफ्फरपुर (बिहार) 17 जून को  यहां की एक अदालत में सलमान खान, करण जौहर, एकता कपूर, आदित्य चोपड़ा और संजय लीला भंसाली जैसी बॉलीवुड हस्तियों पर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए बुधवार को एक आपराधिक शिकायत दर्ज कराई गई।

प्रमुख खबरें

Jammu Kashmir में NC MLA अल्ताफ कल्लू और प्रवक्ता पर PSO से मारपीट का केस

वैश्विक तनाव के बीच UN Chief Antonio Guterres ने की गांधीवादी मूल्यों को अपनाने की अपील

SIR विवाद पर दिल्ली में बड़ा सियासी बवाल! CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा विपक्ष, 1000 लोग हिरासत में

Rajouri में LoC पार कर आई PoK की 19 वर्षीय युवती को सेना ने पकड़ा