Chernobyl प्लांट पर अटैक का क्या झूठा दावा कर रहे जेलेंस्की? क्रेमलिन ने कह दी बड़ी बात

By अभिनय आकाश | Feb 14, 2025

तीन सालों से चल रही जंग के बीच ट्रंप की कोशिशों के बाद युद्ध विराम की जगी उम्मीदों को उस वक्त झटका लगा जब यूक्रेनी राष्ट्रपति वोल्दोमीर जेलेंस्की ने दावा किया कि रूसी ड्रोन ने रात के समय कीव स्थित चेर्नोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र के सुरक्षात्मक आवरण पर हमला किया है। लेकिन अब इस दावे पर रूस की तरफ से भी प्रतिक्रिया सामने आई है। रूसी सरकार के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने यूक्रेन के इस दावे का खंडन किया कि रूस ने चर्नोबिल परमाणु संयंत्र के बाहरी सुरक्षा आवरण पर ड्रोन से हमला किया है। पेस्कोव ने संवाददाताओं के साथ बातचीत में कहा कि परमाणु बुनियादी ढांचे, परमाणु ऊर्जा प्रतिष्ठान पर हमला करने जैसी कोई बात ही नहीं है, ऐसा कोई भी दावा सच नहीं है। हमारी सेना ऐसा नहीं करती। उन्होंने कहा कि यूक्रेनी अधिकारियों ने रात में हमले का दावा इसलिए किया क्योंकि वे वार्ता के माध्यम से युद्ध को समाप्त करने के प्रयासों को विफल करना चाहते थे। 

इसे भी पढ़ें: खालिस्तानी आतंकी, H1B वीजा, डिफेंस...ट्रंप से मुलाकात के दौरान किन-किन मुद्दों पर मोदी करेंगे बात?

दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से शांति समझौता करने को कहा है। पेस्कोव ने कहा कि यह स्पष्ट है कि ऐसे लोग हैं (यूक्रेनी सरकार में) जो बातचीत की प्रक्रिया के किसी भी प्रयास का विरोध करना जारी रखेंगे और यह भी स्पष्ट है कि वे लोग इस प्रक्रिया को पटरी से उतारने की हर संभव कोशिश करेंगे।

प्रमुख खबरें

America में Green Card के नए नियम लागू, Indian H-1B पेशेवरों पर होगा सीधा असर

LIC से 2684 करोड़ की धोखाधड़ी में CBI ने Anil Ambani पर दर्ज की FIR

गृह मंत्रालय ने JPC को बताया, 10 साल में FCRA पंजीकृत NGO घटे लेकिन विदेशी फंड बढ़ा

Gujarat में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल, IMD ने शनिवार के लिए जारी किया अलर्ट