अब हमारी बारी है... BLA की CPEC को लेकर गारंटी, सुनकर पाकिस्तान ही नहीं जिनपिंग के उड़ जाएंगे होश

By अभिनय आकाश | Mar 13, 2025

पाकिस्तान से आजादी की जंग लड़ रही बलूच लिबरेशन आर्मी का एक ऐसा बयान वायरल हो रहा है जिसे सुनकर सभी के होश उड़ जाएंगे। बलूच लिबरेशन आर्मी की खुलेआम धमकी सामने आई है। ये धमकी सुन भारत को थोड़ा अच्छा भी लगेगा। बलूचों ने ऐसे ऐसे शब्द बोले हैं जो चीन और पाकिस्तान की नींद उड़ा देंगे। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने चीन और पाकिस्तान को अंग्रेजी में धमकी दी है। ये धमकी अब वायरल हो रही है। बलूच विद्रोहियो ने ऐसी अंग्रेजी बोली है जो पढ़ा-लिखा पाकिस्तानी भी न बोल पाए। लेकिन आपको बता दें कि अंग्रेजी से महत्वपूर्ण ये है कि बोला क्या गया है। पाकिस्तान की तरफ से दावा किया जा रहा है कि उसने ट्रेन हाईजैक करने वाले बलूचों को मार दिया है। ट्रेन से बंधकों को रिहा करवा लिया है। लेकिन पाकिस्तान अभी तक ये नहीं बता रहा है कि उसके कितने सैनिक मारे गए हैं। बलूचों ने दावा किया है कि उसने पाकिस्तान के 100 से अधिक सैनिक मार दिए हैं। ट्रेन से बचकर आए बंधकों ने भी बयान दिया है कि उन्होंने 70-80 लाशें तो खुद देखी है। लेकिन पाकिस्तान ये मानने को तैयार नहीं है। इस बात की प्रबल संभावना है कि पाकिस्तान ये कभी जाहिर ही नहीं करेगा कि उसके कितने सैनिक मरे हैं। 

इसे भी पढ़ें: हम तैयार खड़े हैं...PakistanTrain Hijack पर चीन ने क्या चेतावनी दे डाली है?

बलूच आर्मी ने वीडियो जारी करते हुए कहा हैकि हम एक बार फिर साफ कह रहे हैं कि ग्वादर और बाकी बलूचिस्तान बलूचों का है। अपनी जमीन और समुद्र की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। ये एक रेगुलर ऑपरेशन है जो चीन-पाकिस्तान और दूसरी विदेशी ताकतों से बलूच सागर की रक्षा के लिए शुरू किया गया है। चीन बिना हमारी मर्जी के यहां आया और हमारे दुश्मनों का साथ दिया। हमारे गांवों को खत्म करने में पाकिस्तानी सेना की मदद की। लेकिन अब हमारी बारी है। बलूच आर्मी तुम्हे गारंटी देती है कि सीपैक प्रोजक्ट बलूच जमीन पर बुरी तरह फेल होगा। आपको बता दें कि ये वीडियो साल 2019 में बलूच लिबरेशन आर्मी की तरफ से जारी किया गया था। 

प्रमुख खबरें

कोई और कायर रह गया है? निकल जाओ...UN के मंच से नेतन्याहू ने ऐसा दहाड़ा, खाली हो गया पूरा हॉल

Asian Games Boxing: सचिन सिवाच 60 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

Delhi के पास 2-Day Weekend Trip के लिए बेस्ट हैं ये जगहें, कम बजट में मिलेंगे होमस्टे

Shankh Benefits: शंखनाद से खत्म होती है Negative Energy, मानसिक शांति के साथ बढ़ता है आत्मबल