आपदा में जश्न मना रही बीजेपी, पिछले 7 वर्षों में ऐसा क्या हुआ जिसे लेकर मनाया जा रहा है जश्न : कमलनाथ

By सुयश भट्ट | Sep 17, 2021

भोपाल। प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को मेगा उत्सव मनाने पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सुबे की शिवराज सरकार पर निशाना साधा है। कमलनाथ ने कहा कि आपदा में भी बीजेपी जश्न मना रही है। मेगा जन्म उत्सव मनाना बेहद शर्मनाक। जनता को लगने वाली वैक्सीन को भी नमो टीका नाम दे दिया गया।

उन्होंने तंज कसते हुए बीजेपी से सवाल किया कि पिछले 7 साल में कौन सा ऐसा काम प्रधानमंत्री ने किया जो जश्न मनाया जा रहा है? कोविड मे मरीज को इलाज नहीं मिला, बेरोजगार रोजगार मांगते हैं तो लाठी मिलती है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी चरम पर है अच्छे दिन का पता नहीं है।प्रदेश कर्ज के दलदल में फंसता जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें:पूर्व मंत्री जीतू पटवारी के खिलाफ पुराने मामले में FIR हुई दर्ज, कांग्रेस ने कसा तंज 

दरअसल मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 17 सितंबर से लेकर 7 अक्टूबर तक जन्मदिन मना रही है। इस दौरान सरकार द्वारा प्रदेश भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिसे लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बीजेपी सरकार पर हमला किया है।

प्रमुख खबरें

Putin के साथ बैठक में PM Modi का बड़ा बयान, Ukraine संघर्ष में कूटनीति और शांति का दिया मंत्र

Punjab University: Amit Shah ने ABVP जीत को राष्ट्र प्रथम विचारधारा का प्रमाण बताया

BRICS 2026: क्या विस्तार के बाद Global Economy की दिशा बदल पाएगा भारत? 11 देशों के Leaders पर टिकी नजरें

RRC Recruitment 2026: भारतीय रेलवे में Sports Quota के तहत 64 पदों पर भर्ती, जानें Selection Process