भाजपा युवा मोर्चा के सदस्य की हत्या के बाद कर्नाटक में तनाव, भारी मन से पत्नी ने कहा- किसी और के साथ नहीं होना चाहिए ऐसा

By अनुराग गुप्ता | Jul 27, 2022

बेंगलुरु। भाजपा युवा मोर्चा के सदस्य प्रवीण नेत्तर की हत्या के बाद से कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में कई स्थानों पर तनाव का माहौल है। प्रवीण नेत्तर ने उदयपुर में हुई कन्हैयालाल की हत्या के विरोध में सोशल मीडिया पोस्ट किया था। कर्नाटक पुलिस इस एंगल से भी मामले की जांच कर रही है। प्रवीण नेत्तर की हत्या के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हिंदुवादी संगठनों के कार्यकर्ता ने मौके पर पहुंचे भाजपा नेताओं के प्रति भी अपना गुस्सा जाहिर किया।

इसे भी पढ़ें: भाजपा के एक युवा नेता की हत्या, दक्षिण कन्नड़ जिले में विहिप ने किया बंद का आह्वान

इसी बीच प्रवीण नेत्तर की पत्नी का बयान सामने आया। उन्होंने भारी मन से कहा कि मुझे नहीं पता कि उन्हें क्यों मारा गया। हर दिन मैं उनके साथ थी, जब वो दुकान बंद करके घर आते थे, लेकिन कल मैं वहां पर नहीं थी। अगर मैं वहां होती तो ऐसा नहीं होता।

समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में प्रवीण नेत्तर की पत्नी ने आरोपियों के खिलाफ सजा की मांग करते हुए कहा कि उनके पति के साथ जो कुछ भी हुआ है वो किसी और के साथ नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आरोपियों को सजा मिलनी चाहिए। वे (पति) लंबे समय तक भाजपा के सदस्य रहे। वह पार्टी की तमाम गतिविधियां के दौरान मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक में बीजेपी नेता की बेरहमी से हत्या, धारदार हथियार से बदमाशों ने किए कई वार, इलाके में जारी किया गया सुरक्षा अलर्ट 

हत्या के खिलाफ हिंदू संगठनों में रोष

आपको बता दें कि प्रवीण नेत्तर की हत्या के खिलाफ हिंदुवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। मृतक के परिजनों से मिलने गए कर्नाटक प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं स्थानीय सांसद नलिन कुमार कटील की कार को कार्यकर्ताओं ने रोक लिया। कार्यकर्ताओं ने उनकी कार को घेर लिया और यहां तक कि कुछ ने वाहन के पहियों से हवा निकालने और उसे पलटने की भी कोशिश की। मामले में न्याय की मांग कर रहे कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ भी बहस हुई।

प्रमुख खबरें

Indigo Crisis: फ्लाइट संकट के बाद CEO Pieter Elbers का इस्तीफा, Rahul Bhatia संभालेंगे कमान

West Asia War का असर: भारत में Gas Supply पर सरकार का बड़ा फैसला, नई Priority List लागू।

Iran में Khamenei की मौत के बाद सत्ता बेटे को, घायल Supreme Leader मोजतबा के सामने US-Israel की चुनौती

Trump का बड़ा दावा: US Navy ने डुबोए Iran के 46 जंगी जहाज, War को लेकर बदला स्टैंड