क्या है अमृतसर टिफिन बम मामला, जिसमें NIA ने भिंडरावाले के पोते को किया गिरफ्तार

By अभिनय आकाश | Aug 20, 2021

अमृतसर टिफिन बम मामले में एनआईए ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खालिस्तान के पैरोकार जरनैल सिंह भिंडारावाले के भतीजे और श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार सिख प्रचारक जसबीर सिंह रोडे के जालंधर स्थित घर पर छापामारी की है। एनआईए और आईबी की टीम ने जसबीर सिंह रोडे के बेटे गुरमुख सिंह को अपनी हिरासत में ले गई है। जांच एजेंसी ने उनके कमरे से तीन बैग भी बरामद किए गए हैं।  कहा जा रहा है इसमें टिफिन बम, पिस्टल और आरडीएक्स मिला है।

 सीएनएन की खबर के अनुसार पाकिस्तान में रहने वाले उसके रिश्तेदार सीमापार से टिफिन में बम छिपाकर अमृतसर भेज रहे थे। जसबीर सिंह की इसी वर्ष 26 जनवरी को हिंसक हुए कृषि सुधार कानून विरोधी आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका थी। एनआईए ने 18 जनवरी को जसबीर को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया था। लेकिन जसबीर ने दावा किया था कि यह आंदोलन को कुचलने की एक साजिश है।

अमृतसर का टिफिन बम मामला

देश में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां चल रही थी लेकिन पड़ोसी देश पाकिस्तान अपनी साजिशें रचने की कोशिशों से बाज नहीं आ रहा था। 9 अगस्त को पंजाब के अमृतसर में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर पाकिस्तान ने ड्रोन के जरिए टिफिन बम फेंका। टिफिन में पांच हेंड ग्रिनेड भी मिले और स्प्रिंग और डेटोनेटर समेत कई सामान बरामद हुए।  

प्रमुख खबरें

India और Bangladesh व्यापार बढ़ाने के लिए बनाएंगे संयुक्त Joint Task Force

West Bengal: पुलिस पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में AJUP नेता नसीम शेख गिरफ्तार

Manoj Sinha ने SMVDSB बैठक में कटरा के International Museum of Goddess की समीक्षा की

यूपी में आंबेडकर की 151 मूर्तियां क्षतिग्रस्त, केवल 14 गिरफ्तारियां: Akhilesh Yadav