By अनुराग गुप्ता | Sep 02, 2021
नयी दिल्ली। अफगानिस्तान पर तालिबान का राज है। इसी बीच दोहा में भारत के दूत ने तालिबानी नेता से मुलाकात की। इस मुलाकात को लेकर असदुद्दीन ओवैसी ने मोदी सरकार पर तंज कसा है। हम बात औद्योगिक वेब पोर्टल की भी करेंगे। जिसके माध्यम से केंद्रशासित प्रदेश के लिए निवेश बढ़ाने की बात कही जा रही है और अंत में हम चर्चा करेंगे गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किए जाने के फैसले की। जिसका मौलवी ने स्वागत किया।
गाय को राष्ट्रीय पशु किया जाए घोषित
इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने गोहत्या के एक मामले में कहा कि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए और गौरक्षा को हिंदुओं के मौलिक अधिकार में रखा जाए क्योंकि जब देश की संस्कृति और उसकी आस्था पर चोट होती है तो देश कमजोर होता है। न्यायमूर्ति शेखर कुमार यादव ने याचिकाकर्ता जावेद की जमानत याचिका खारिज करते हुए यह टिप्पणी की।जावेद पर आरोप है कि उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर वादी खिलेंद्र सिंह की गाय चुराई और उसका वध कर दिया। याचिकाकर्ता के वकील ने दलील दी कि जावेद निर्दोष है और उस पर लगाए गए आरोप झूठे हैं और उसके खिलाफ पुलिस से मिलकर झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया है।वहीं, इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने के फैसले का मौलवी ने स्वागत किया।गैस के दाम को लेकर विपक्ष मोदी सरकार पर हमलावर है। इसी बीच कांग्रेस नेता ने डॉ मनमोहन सिंह जी की सरकार के समय जब रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 400 रुपए थी तो भाजपा नेता सड़कों पर आ कर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन आज घरेलू गैस की कीमत 900 रुपये के करीब पहुंच गई है।