क्या बिगड़ रही है सुपरपावर देश के राष्ट्रपति की हालत, ट्रंप के हाथ पर ये जख्म कैसा?

By अभिनय आकाश | Jan 24, 2026

दुनिया की सबसे बड़ी सुपर पावर का हीरो जिसकी एक आवाज से वैश्विक राजनीति हिल जाती है जो दाबोस में बैठकर शांति और युद्ध दोनों की दिशा तय करता है जिसकी सनक दुनिया को हिला कर रख देती है जो एक ही झटके में बड़े से बड़े नेता को मारने की धमकी देते हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की। लेकिन आज सवाल उनकी पॉलिसी पर नहीं है। सवाल टेरिफ की धमकियों पर भी नहीं, ग्रीनलैंड के कब्जे पर भी नहीं, ईरान में करवाए गए प्रदर्शनों पर भी नहीं बल्कि आज सवाल उनकी सेहत का है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके हाथ पर पड़ा वो नीला निशान जिसने पूरी दुनिया को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर सुपर पावर के इस हीरो के साथ हुआ क्या है?

ट्रंप ने एक इंटरव्यू में कहा था कि दवा की ओवरडोज ले देखे गए हैं। इस साल के शुरुआत में वॉल स्ट्रीट जर्नल को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा था कि वह 'एस्पिरिन' का हेवी दोन लेते हैं और उसके साइड इफेक्ट्स की वजह से ऐसा हुआ है। NYT की रिपोर्ट के अनुसार ट्रंप तय मात्रा से करीब 4 गुना ज्यादा बानी 325 मिलीग्राम एस्पिरिन ले रहे हैं। ट्रंप ने खुद बताया था कि वह डॉक्टरों के सलाह को नजरअंदाज कर ज्यादा एस्पिरिन ले रहे है। उन्होंने कहा, 'डॉक्टरों ने मुझे कहा कि आपको यह लेने की जरूरत नहीं है, पर मैं कोई रिस्क नहीं लेना चाहता।

इसे भी पढ़ें: Donald Trump के दावे की ईरान ने खोली पोल, 800 फांसी पर Prosecutor बोले- ये सरासर झूठ है

आपको बता दें कि हाल ही में ट्रंप के पैरों के निचले हिस्से में हल्की सूजन देखी गई थी। कुछ वीडियो में वो पैर घसीटते हुए भी नजर आए थे। ट्रंप के हाथों पर दिखाई देने वाले चोट के निशान के बारे में बात करते हुए, लीविट ने स्पष्ट किया कि यह एस्पिरिन थेरेपी का एक सौम्य दुष्प्रभाव है, जिसका इस्तेमाल अक्सर हृदय संबंधी समस्याओं को रोकने के लिए किया जाता है। न्यू यॉर्क पोस्ट के अनुसार उन्होंने कहा कि ये एक सौम्य दुष्प्रभाव है। ट्रंप के लगातार सार्वजनिक कार्यक्रमों को इसका एक कारण बताया। व्हाइट हाउस ने चिंताओं को कम करने की कोशिश की और ज़ोर देकर कहा कि राष्ट्रपति का व्यस्त कार्यक्रम उनके मज़बूत स्वास्थ्य को दर्शाता है। उनके सभी रिपोर्ट सामान्य हैं। डीप पेन थ्रोम्बोसिस या धमनी रोग का कोई प्रमाण नहीं है।  

प्रमुख खबरें

UP Assembly Election 2027: BJP को रोकने के लिए AIMIM चीफ Owaisi ने विपक्षी दलों से मांगा साथ

Kerala University में राजनीतिक गतिविधियों पर रोक का ड्राफ्ट नियम, कर्मचारी यूनियन ने जताया विरोध

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप