CAA पर केजरीवाल ने क्या दी चेतावनी, भड़कते हुए बीजेपी ने सांप्रदायिक तनाव फैलाने की कोशिश बताया

By अभिनय आकाश | Mar 13, 2024

नागरिकता संशोधन कानून पर अरविंद केजरीवाल के बयान पर बीजेपी नेता आरएस प्रसाद ने कहा कि यह किसी भी भारतीय को उनकी नागरिकता से वंचित नहीं करता है। सीएए केवल उन लोगों को नागरिकता देता है जिन्हें उनकी आस्था के आधार पर सताया गया है। मैं सीएए के नाम पर सांप्रदायिक तनाव फैलाने की कोशिश करने वालों से कहना चाहता हूं कि वे रुकें। झूठ बोलना बंद करें। मैं दक्षिण भारत, विशेषकर केरल और तमिलनाडु की पार्टियों से नफरत फैलाना बंद करने का आग्रह करता हूं।

इसे भी पढ़ें: उद्धव ठाकरे ने CAA को लेकर BJP पर साधा निशाना, बताया इसे चुनावी हथकंडा

केजरीवाल ने कहा कि वे हमारी रोजगार उनके बच्चों को देना चाहते हैं। वे पाकिस्तानियों को हमारे घरों में बसाना चाहते हैं। भारत सरकार का जो पैसा हमारे परिवारों और देश के विकास के लिए इस्तेमाल होना चाहिए वह पाकिस्तानियों को भारत में बसाने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। केजरीवाल ने कहा कि हरियाणा आदि राज्यों से लोगों को इजरायल भेजा जा रहा है। सरकार पाकिस्तानी लोगों को भारत लाकर के बसाकर सरकार हमारे हक के रोजगार उन्हें देना चाहती है।

प्रमुख खबरें

Bollywood महानायक Amitabh Bachchan मना रहे 84वां जन्मदिन, 5 दशक से कायम है सिनेमा पर राज

Delhi में सुरक्षा कड़ी, कॉजपा के प्रदर्शन के ऐलान के बाद 30,000 से अधिक जवान तैनात

रूस की लैब में कर्मी की मौत पर WHO की रिपोर्ट, बीमारी की पुष्टि के लिए अतिरिक्त जांच जरूरी

Donald Trump का कवरेज रोकने वाले टीवी चैनलों पर US Justice Department ने शुरू की जांच