हमारे घोषणापत्र के पहले पन्ने पर क्या था? सिकंदराबाद में गरजे शाह, कहा- मोदी सरकार पर 25 पैसे तक का भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सके विरोधी

By अभिनय आकाश | Mar 12, 2024

सिकंदराबाद में सोशल मीडिया वॉरियर्स मीट को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हमारे घोषणापत्र के पहले पन्ने पर क्या था? हम अयोध्या में एक भव्य राम मंदिर बनाएंगे। 500 वर्षों से देश भर के श्रद्धालू चाहते थे कि अयोध्या में एक भव्य राम मंदिर और रामलला को पूरे सम्मान के साथ 'विराजमान' हों। कांग्रेस पार्टी 70 साल तक राम मंदिर के मुद्दे को लटकाती रही, भटकाती रही, अटकाती रही। वोट बैंक के लालच में आपने(कांग्रेस) राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा का बहिष्कार किया। 

इसे भी पढ़ें: सरकार ने CAA के तहत भारतीय नागरिकता चाहने वालों के लिए शुरू किया पोर्टल

सीएए लागू होने पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि आपको सीएए को एनआरसी और एनपीआर के साथ जोड़कर देखने की जरूरत है। क्या केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में मेरा नाम लेकर नहीं कहा था कि एनपीआर और एनपीआर लागू किया जाएगा? यह रिकॉर्ड में है। उनका(भाजपा) मुख्य उद्देश्य देश में एनपीआर और एनआरसी लागू करना है।

प्रमुख खबरें

Prashant Bhushan के सत्ता परिवर्तन वाले बयान पर BJP का पलटवार, नितिन नवीन बोले- बेनकाब हुआ विपक्ष का एजेंडा

स्वायत्त AI Agents से सुरक्षा पर CERT-In की चेतावनी, सरकारी सूत्रों ने कहा कोई बड़ा डेटा समझौता नहीं हुआ

Delhi में 1 नवंबर से पुराने व्यावसायिक वाहनों की एंट्री बंद, Gurugram Traffic Police ने जारी की एडवाइजरी

TMC के प्रतिद्वंद्वी गुटों के दावों पर Election Commission 30 अक्टूबर को करेगा सुनवाई