शिवमोगा में गुरुवार तक लागू रहेगा धारा 144, गृह मंत्री ज्ञानेंद्र बोले- सावरकर ने देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी

By अनुराग गुप्ता | Aug 16, 2022

शिवमोगा। कर्नाटक के शिवमोगा में तनाव पसरा हुआ है। युवक को चाकू मारने की घटना में शामिल होने के आरोपी एक व्यक्ति को उस समय पैर में गोली मारी गई, जब उसने उसे पकड़ने गए पुलिसकर्मियों पर कथित तौर पर हमला करने की कोशिश की। इसी बीच गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने एडीजीपी कानून-व्यवस्था आलोक कुमार और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की।

इसे भी पढ़ें: सावरकर और टीपू सुल्तान ‘फ्लेक्स’ विवाद को लेकर शिवमोगा शहर में निषेधाज्ञा लागू 

 पेट्रोलिंग कर रही पुलिस

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, एडीजीपी कानून-व्यवस्था आलोक कुमार ने कहा कि यहां पर अभी शांति है और हमारे अधिकारी पेट्रोलिंग कर रहे हैं। धारा 144 गुरुवार तक लागू रहेगी और भद्रावती तथा यहां पर हमने शराब की ब्रिकी पर रोक लगा दी है। यहां पर 1,000 से अधिक हमारे पुलिस कर्मी अन्य ज़िलों से आए हुए हैं।

प्रमुख खबरें

एशियाई खेलों में सफलता के बाद भी विदेशी Archery Coach Dave Cousins को तीन माह से वेतन नहीं मिला

Vladimir Putin से मिले Masoud Pezeshkian, बोले- US हमलों के बाद भी बातचीत जारी रखेंगे

Nagaon Lok Sabha Bypoll: BJP प्रत्याशी देवाशीष शर्मा बदरुद्दीन अजमल से 1.46 लाख मतों से आगे

Salman Khan ने लॉन्च किया अपना यूट्यूब चैनल, फैंस के लिए क्या होगा खास?