By Kusum | Apr 12, 2025
शनिवार, 12 अप्रैल को मेटा की मैसेजिंग ऐप WhatsApp डाउन हो गया। हजारों यूजर्स को इसे इस्तेमाल करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भारत समेत दुनिया भर में ये काम नहीं कर रहा है। जानकारी के मुताबिक भारत में कई यूजर्स ने मैसेज भेजने और स्टेटस अपलोड कनरे में परेशानी होने की शिकायत की है। वहीं कई यूजर्स को ग्रुप में मैसेज ना जाने की दिक्कत भी हुई। डाउनडिटेक्टर के अनुसार, WhatsApp के खिलाफ कम से कम 1000 से ज्यादा शिकायतें दर्ज की गईं।
शनिवार को ही WhatsApp के डाउन होने से पहले भारत में यूपीआई पेमेंट सर्विस में दिक्कतें आ गई। लोगों ने अपने-अपने पेटीएम, फोनपे और गूगल पे एप्लिकेशन का इस्तेमाल करने की कोशिश की, लेकिन तकनीकी खामी के कारण लेनदेन नहीं कर सके, जिसे भुगतान इंटरफेस ऑपरेटर ने 12 अप्रैल को दिन के दौरान स्पष्ट किया।
Latest Gadgets News in hindi at Prabhasakshi