WhatsApp privacy update : विवाद के बाद रोका प्राइवेसी अपडेट का प्लान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 16, 2021

ह्यूस्टन। व्हाट्सएप ने विवादित नई निजता नीति के क्रियान्वयन को तीन महीने के लिए टालने की घोषणा की है। दरअसल नई नीति के चलते इस एप का इस्तेमाल करने वाले लाखों लोग सिग्नल और टेलीग्राम जैसे प्रतिद्वंद्वी मंचों पर स्थानांतरित हो गए थे जिसके चलते व्हाट्सएप को बड़ा झटका लगा था। फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी ने बताया कि नीति संबंधी यह बदलाव वैसे आठ फरवरी को प्रभाव में आना था।

इसे भी पढ़ें: चालू वित्त वर्ष में अर्थव्यवस्था में 7.5 प्रतिशत तक की गिरावट आएगी : विरमानी

कंपनी ने कहा, ‘‘आठ फरवरी को किसी का भी अकाउंट डिलीट या निलंबित नहीं होगा। हम नीति की समीक्षा करने की खातिर लोगों के पास जाएंगे। 15 मई को नए व्यावसायिक विकल्प उपलब्ध होंगे।’’ कंपनी ने शुक्रवार को एक अलग ब्लॉग पोस्ट में भ्रम की स्थिति को दूर करने के प्रयास किए तथा एक चार्ट भी साझा किया जिसमें स्पष्ट किया गया है कि व्हाटसएप इस्तेमाल करने पर कौन सी सूचना सुरक्षित है।

प्रमुख खबरें

Samrat Choudhary का बड़ा ऐलान, Bihar में 10 तारीख को मिलेगी 1100 Pension, 97 लाख को लाभ

Lithium-ion Battery मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी नई रफ्तार, 85 मशीनों पर सरकार ने दी Customs Duty में छूट

9 साल की अमायरा की मौत से पहले क्लास में क्या हुआ था? परिवार ने कहा- वो रोती रही, कोई नहीं सुन रहा था...और फिर

China में कुछ बड़ा होने वाला है, 2 वफादारों को मिली सेना की कमान