1 जनवरी से इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा WhatsApp, जानें पूरी जानकारी

By Kusum | Dec 23, 2024

मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप का सपोर्ट कई स्मार्टफोन्स के लिए 1 जनवरी 2025 से बंद होने जा रहा है। वॉट्सऐप की पैरंट कंपनी मेटा ने कहा है कि वॉट्सऐप, नए साल से उन एंड्रॉयड डिवाइसेज पर काम नहीं करेगा जो KitKat OS या फिर उससे पुराने वर्जन पर चलती हैं। वॉट्सऐप हर साल ऐसे कदम उठाता है जिससे ऐप की सिक्योरिटी और फंक्शनैलिटी नई टैक्नॉलोजी के साथ बेहतर तरीके से काम करती रहे। बता दें कि, एंड्रॉयड KitKat को साल 2013 में लाया गया था। 

इन फोन में नहीं चलेगा वॉट्सऐप

Samsung: Galaxy Note 2, Galaxy S3, Galaxy S4 mini, Galaxy Ace 3

LG: LG Optimus G, Nexus 4, G2 Mini, L90

Motorola: Moto G (1st Gen), Razr HD, Moto E 2014

HTC: one X, One X+, Desire 500, Desire 601

Sony: Xperia Z, Xperia SP, Xperia T, Xperia V

प्रमुख खबरें

NSA डोभाल के कमरे में घुसे कई रूसी अधिकारी, अंदर क्या हुआ?

Assam Election में Yogi Adityanath की हुंकार, एक-एक घुसपैठिए को बाहर निकालेगी NDA सरकार

भारतीय सेना के साथ बांग्लादेश की बड़ी बैठक, ईरान जंग के बीच क्या बड़ा खेल?

जंग के बीच 7 दोस्त देशों को तेल भेजेगा भारत, विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान