मध्य प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी शुरू

By दिनेश शुक्ल | Apr 01, 2021

जबलपुर। मध्य प्रदेश में राज्य शासन के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश सहित जबलपुर जिले में किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूं का उर्पाजन (खरीदी) गुरुवार से प्रारंभ हो गई। गेंहू उपार्जन के लिये जिले में 100 खरीदी केन्द्र स्थापित किये गये है। जिले में गेंहू का उपार्जन विपणन संघ द्वारा समितियों के माध्यम से किया जायेगा। कुछ खरीदी केन्द्रों में गेंहू के उपार्जन की जिम्मेदारी महिला स्व-सहायता समूहों को भी दी गई है।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में अंतरराज्यीय शराब तस्कर बेंच रहे जहरीली शराब, 07 लोगों की मौत के बाद कांग्रेस ने लिखा शिवराज सरकार को पत्र

प्रभारी आपूर्ति नियंत्रक दुबे ने असुविधा से बचने के लिए किसानों से एसएमए मिलने पर ही अपनी उपज खरीदी केन्द्रों पर लाने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि खरीदी केन्द्रों पर बारदानों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है तथा इलेक्ट्रानिक तौल एवं सिलाई मशीनों की पर्याप्त व्यवस्था भी की गई है। खरीदी केन्द्रों पर किसानों के बैठने के लिये छांव और पीने का पानी की व्यवस्था भी की गई है।

प्रमुख खबरें

विपक्ष के विरोध के बीच Rahul Gandhi शनिवार को Chennai में छात्रों से करेंगे संवाद

IPL के 20वें सीजन की तैयारी: BCCI ने 15 अक्टूबर को बुलाई सभी फ्रेंचाइजी और स्टेकहोल्डर्स की बैठक

Asian Champions Trophy 2026 से हटा Pakistan, 1 नवंबर को Malaysia से भिड़ेगा India

10 October को खुला था Vidyasagar Setu, जानिए इस तारीख से जुड़ा इतिहास