Rabri Devi के घर पहुंची CBI तो केजरीवाल बोले- विपक्ष के लोगों पर छापे मारना सही नहीं

By अंकित सिंह | Mar 06, 2023

केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग को लेकर विपक्ष जबरदस्त तरीके से केंद्र सरकार पर हमलावर है। आज पटना में नौकरी के बदले जमीन मामले में राजद सुप्रीमो लालू यादव की पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर सीबीआई की टीम पहुंची है। सीबीआई की टीम लगातार उनके आवाज पर पूछताछ कर रही है। इसको लेकर विपक्ष एक बार फिर से केंद्र सरकार पर हमलावर हो गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने साफ तौर पर कहा है कि विपक्ष को परेशान करना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के सदस्यों (राबड़ी देवी) पर छापे पड़ना अपमानजनक है...विपक्ष शासित राज्यों में अपना काम ठप करने का चलन होता जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: Manish Sisodia बोले- एक ही सवाल बार-बार पूछे जाने से दिमाग घूम रहा है, इस पर कोर्ट ने CBI से क्या कहा?

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों की दुश्वारियां खत्म हुईं, आश्रम फ्लाईओवर एक्सटेंशन के खुलने से नोएडा से आने वाले लोग एम्स जल्दी पहुंच सकेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकाल में 27 फ्लाईओवर बने, लेकिन पिछले 65 वर्षों में केवल 84 फ्लाईओवर का निर्माण हुआ था; 15 और बड़ी परियोजनाओं पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में सड़कों को ख़ूबसूरत बनाने का काम तेज़ी से चल रहा है।पहले फेज में PWD की लगभग 1480 KM सड़कों के सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है। कई सड़कों पर फूल और ख़ूबसूरत दीपक भी लग गई हैं। जैसे-जैसे समय बीतेगा, Delhi की सड़कें ख़ूबसूरत होती जाएंगी। 

प्रमुख खबरें

Mahalaxmi Vrat Puja: Mahalakshmi Vrat आज से शुरू, धन समृद्धि के लिए इस तरह करें कलश स्थापना और पूजन

ग्रीनलैंड पर US और Denmark में समझौता अगले हफ्ते, संसदों की मंजूरी होगी अनिवार्य

DUSU Election में 40.46 प्रतिशत मतदान, Delhi High Court ने विजय जुलूस पर लगाई रोक

एशियाई खेलों में Quimcy Dsouza टेकबॉल सेमीफाइनल हारीं, अब खेलेंगी Bronze Medal मैच