जब मैंने समर्थन मांगा, तो नीतीश ने मेरा फोन उठाने से इंकार कर दिया : यशवंत सिन्हा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 16, 2022

पटना। विपक्ष के राष्ट्रपति पद उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने शुक्रवार को दावा किया कि जब उन्होंने अपनी उम्मीदवारी को लेकर संपर्क करना चाहा, तो बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनका फोन उठाने से इंकार कर दिया। प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार मेंनीतीश कुमार के साथ मंत्रिमंडल में रहे सिन्हा ने कहा कि ‘‘जब विपक्षी दलों ने मुझे अपना साझा उम्मीदवार बनाने का निर्णय लिया, तो कई राज्यों में फोन के जरिए संपर्क साधने के क्रम में बिहार के मुख्यमंत्री को भी कई बार संदेश भिजवाया कि मैं उनसे बात करना चाहता हूं, पर शायद ‘स्टेटस’ की तुलना में इतना नीचे था कि उन्होंने मुझसे बात करना उचित नहीं समझा।’’

इसे भी पढ़ें: झारखंड में जनता पर मेहरबान सरकार! पुरानी पेंशन योजना फिर से लागू, गरीबों को दी जाएगी 100 यूनिट मुफ्त बिजली

उन्होंने कहा कि इसके पहले भी प्रतिभा पाटिल के उम्मीदवार बनने पर शिवसेना ने पंक्ति तोड़ते हुए उनके समर्थन की घोषणा कर दी थी। सिन्हा ने कहा, ‘‘यह बिहार के लिए अच्छा होगा यदि 60 साल के अंतराल के बाद मिट्टी का एक और बेटा शीर्ष पद पर आसीन हो, जो डॉ. राजेंद्र प्रसाद के पास था। उन्होंने कहा, ‘‘यह वह शहर है, जहां मेरा जन्म हुआ, मैंने अपनी शिक्षा प्राप्त की, पटना विश्वविद्यालय में पढ़ाया और बिहार काडर के आईएएस अधिकारी के रूप में मैंने सेवा दी।’’ नौकरशाह से नेता बने पूर्व भाजपा नेता सिन्हा आरोप लगाते रहे हैं कि मुर्मू एक ‘‘रबर स्टैंप’’ होंगी। उन्होंने लोगों से कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में राजग की राष्ट्रपति पद उम्मीदवार मुर्मूद्वारा नामांकन पत्र दाखिल करने की तस्वीर को याद करें।

उन्होंने कहा, ‘‘लोग प्रतिभा पाटिल के बारे में बात करते हैं कि वह एक रबर स्टैंप थीं, लेकिन जब वह मैदान में उतरीं, तो उन्होंने अपने कागजात स्वयं सौंपे थे। मुर्मू के मामले में यह वर्तमान प्रधान मंत्री थे जिन्होंने कागजात सौंपे। यह आने वाली चीजों के बारे में स्पष्ट संकेत हैं। उन्होंने तेजस्वी यादव की तारीफ करते हुए कहा, ‘‘तेजस्वी यादव ने विपक्ष के विभिन्न दलों को साथ लाने का बेहतर काम किया है। देश की तरह राज्य भी गलत हाथों में पड़ गया है। मुझे उम्मीद है कि लोग उन पर भरोसा करेंगे।’’ संवाददाता सम्मेलन से इतर बोलते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने आशा व्यक्त की कि यशवंत सिन्हा को राज्य से पूरे दिल से समर्थन मिलेगा। आसनसोल के सांसद ने कहा, ‘‘यह एक ऐसा चुनाव है, जिसमें कोई व्हिप जारी नहीं किया जाता है। यह अपने विवेक पर ध्यान देने और राष्ट्रहित में कार्य करने का एक ऐतिहासिक अवसर है। वोट डाले जाने तक खेल खत्म नहीं हुआ है।

प्रमुख खबरें

West Bank में गोलीबारी के बाद Netanyahu कार्यालय ने दिया पूर्ण बंदी की तैयारी का निर्देश

Bikaner House विवाद: Shashi Tharoor ने Raihan Vadra की प्रदर्शनी से फोटो हटाने पर उठाए सवाल

Chirag Paswan ने Rice Industry को बताया अहम, FTA से भारत बनेगा Global Food Basket

Manoj Jarange के 500 करोड़ रुपये वाले ऑडियो क्लिप की फॉरेंसिक जांच कराएगी महाराष्ट्र सरकार