मोदी ने कसा तंज तो अखिलेश बोले- आम जनों का विमान और ग्रामीण भारत का अभिमान है साइकिल

By अंकित सिंह | Feb 21, 2022

उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इन सबके बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक चुनावी सभा में समाजवादी पार्टी के चुनाव चिन्ह साइकिल पर निशाना साधा। इसी को लेकर अब अखिलेश यादव ने पलटवार किया है। अखिलेश यादव ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि खेत और किसान को जोड़ कर उसकी समृद्धि की नींव रखती है, हमारी साइकल, सामाजिक बंधनों को तोड़ बिटिया को स्कूल छोड़ती है, हमारी साइकल। महंगाई का उसपर असर नहीं, वो सरपट दौड़ती है, हमारी साइकल, साइकल आम जनों का विमान है, ग्रामीण भारत का अभिमान है, साइकल का अपमान पूरे देश का अपमान है। दरअसल, मोदी ने वर्ष 2008 में हुए अहमदाबाद बम धमाकों का जिक्र करते हुए कहा कि जितने भी धमाके हुए सब समाजवादी पार्टी के चुनाव निशान साइकिल पर रखकर किये गये और मैं हैरान हूं कि उन्होंने (आतंकियों) साइकिल को क्‍यों पसंद किया, 2006 में काशी में बम धमाका हुआ था, संकट मोचन मंदिर में धमाका किया गया, कैंट रेलवे स्टेशन पर हमला किया गया और तब यूपी में समाजवादी पार्टी की सरकार थी। इसी के जबाव में अखिलेश यादव ने यद ट्वीट किया है। वहीं चुनवी प्रचार में अखिलेश ने कहा कि पहले दूसरे और तीसर चरण के मतदान में लगातार जनता समर्थन दे रही है। पहली बार ऐसा लग रहा है कि हर चरण में जनता आपस में मुकबाला कर रही है। जनता यह मुकबाला कर रही है कि किस तरण में भाजपा को ज़्यादा वोटों से हराएं।

प्रमुख खबरें

Asian Games Hockey: भारतीय पुरुष टीम ने Indonesia को 13-1 से रौंदा, Dilpreet Singh ने दागे 4 गोल

2019 में Sonam Mhaskar ने शुरू किया था शूटिंग का सफर, अब Asian Games 2026 में भारत के लिए जीता सिल्वर

पत्रकार Ravi Nair की गिरफ्तारी पर Gujarat High Court ने सरकार और Adani Enterprises को भेजा नोटिस

8 साल, कई हार, लेकिन फिर भी नहीं मानी हार... Asian Games 2026 में Vidarsa ने भारत के लिए जीता सिल्वर