By रेनू तिवारी | Jul 28, 2020
सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मुद्दा इस समय काफी गर्माया हुआ है। सुशांत के फैंस चाहते है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच सीबीआई करें। सीबीआई को मुंबई पुलिस केस सौंप दे उसके लिए सुशांत के वकीत इशकरण सिंह भंडारी अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं। सुशांत के फैंस लगातार सोशल मीडिया पर डिमांड कर रहे है कि सुशांत के केस की सीबीआई जांच हो। सुशांत एक दिग्गज अभिनेता थे उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की बायोपिक में धोनी का किरदार निभाया था और दमदार एक्टिंग से फिल्म को सुपरहिट करवा दिया।
सुशांत सिंह राजपूत को एक्टिंग के साथ-साथ स्पोर्ट में भी काफी दिलचस्पपी थी। सुशांत अपने फ्री टाइम में अपने दोस्तों के साथ अपने घर की छत पर या बालकनी पर क्रिकेट खेला करते थे। सुशांत सिंह राजपूत का क्रिकेट खेलते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर फैंस काफी इमोशनल भी हो गये हैं।
आपको बता दे कि सुशांत सिंह राजपूत का निधन 14 जून को हो गया था। सुशांत का शव उनके बांद्रा वाले घर पर मिला था। पुलिस का मानना है कि सुशांत सिंह राजपूत ने डिप्रेशन में अपने आपको पंखे से लटकाकर खत्म कर लिया है। सुशांत सिंह की मौत के पीछे हत्या भी बताई जा रही है। माना जा रहा है कि सुशांत के साथ गलत हुआ है किसी ने उनकी हत्या की है। सुशांत के दोस्त और फैंस का मानना है कि सुशांत इतने कमजोर नहीं थे कि वह छोटी सी बात के लिए खुद को खत्म कर ले। वह एक सफल अभिनेता था ये मुकाम उन्होंने अपने दम पर हासिल किया था। इस लिए फैंस चाहते है कि सुशांत की मौत की जांच सीबीआई करें।