कब होगी भारत-पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज? नए पीसीबी अध्यक्ष बोले- अभी संभव नहीं

By अंकित सिंह | Sep 13, 2021

भारत में क्रिकेट खूब लोकप्रिय है। जब भारत का मुकाबला पाकिस्तान से होता है तब इसकी लोकप्रियता और भी बढ़ जाती है। हालांकि दोनों देशों के बीच रिश्तो में तकरार के कारण द्विपक्षीय श्रृंखला भी नहीं हो रही हैं। लगातार इस बात की चर्चा जरूर होती है कि भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय श्रृंखला कब होगी? इसी को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष रमीज राजा से सवाल किया गया। रमीज राजा ने साफ तौर पर कहा कि भारत के साथ द्विपक्षीय श्रृंखला फिलहाल असंभव है। उन्होंने कहा कि वह इसके लिए जल्दबाजी में भी नहीं है। उनका पूरा का पूरा ध्यान केवल देश के घरेलू क्रिकेट ढांचे पर केंद्रित है। इस 59 वर्षीय पूर्व कप्तान को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। उन्होंने सोमवार को औपचारिक तौर पर अपना कार्यभार संभाला। 

इसे भी पढ़ें: कोच मिसबाह और वकार यूनिस ने दिया अचानक इस्तीफा, पाकिस्तानी टीम को लगा झटका

रमीज से इसके साथ ही भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप में दुबई में 24 अक्टूबर को होने वाले मैच के बारे में भी पूछा गया। उन्होंने कहा, ‘‘जब मैं पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों से मिला तो मैंने उनसे कहा कि इस बार समीकरण बदलने चाहिए और इस मैच के लिये टीम को शत प्रतिशत तैयार रहना चाहिए और इसमें उसे अच्छा प्रदर्शन करना चाहिए। ’’ पीसीबी प्रमुख ने कहा कि वह चाहते हैं कि राष्ट्रीय क्रिकेटर बेपरवाह क्रिकेट खेले। उन्होंने कहा, ‘‘हमें समस्याओं का सामना करने और मैच गंवाने के लिये भी तैयार रहना चाहिए। मैंने खिलाड़ियों से कहा कि उन्हें टीम में अपने स्थान को लेकर चिंता नहीं करनी चाहिए और निर्भीक होकर खेलना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Ukraine-Russia War: रूस के भीषण हवाई हमले में भारतीय नागरिक की मौत, President Zelensky ने जताया दुख

Team India के तेज गेंदबाज Gurnoor Brar का बड़ा खुलासा: Jasprit Bumrah और Siraj से सीखकर निखर रही है लेंथ

गणेश चतुर्थी: मध्य रेलवे की 200 विशेष ट्रेनों में 1.17 लाख से अधिक टिकट बुक

US-India Defense Partnership में नया कदम, Tata और Javelin Joint Venture के बीच MoU का US दूत ने किया स्वागत