उन्नाव बलात्कार मामले में चल रही सीबीआई जांच कहां तक पहुंची: प्रियंका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 29, 2019

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उन्नाव बलात्कार पीड़िता के साथ हुई सड़क दुर्घटना को चौंकाने वाली घटना करार देते हुए सोमवार को उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि आखिर भाजपा सरकार से न्याय की क्या उम्मीद की जा सकती है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, उन्नाव बलात्कार पीड़िता के साथ सड़क दुर्घटना का हादसा चौंकाने वाला है। प्रियंका ने सवाल किया, इस केस में चल रही सीबीआई जाँच कहाँ तक पहुँची?

इसे भी पढ़ें: घायल पीड़िता से मिले पहुंची दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष

आरोपी विधायक अभी तक भाजपा में क्यों हैं? पीड़िता और गवाहों की सुरक्षा में ढिलाई क्यों? उन्होंने यह भी पूछा,  इन सवालों के जवाब बिना, क्या भाजपा सरकार से न्याय की कोई उम्मीद की जा सकती है? कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, बलात्कार के घृणित अपराध की पीड़ित बेटी के लिए उन्नाव व यूपी न्याय चाहता था,पर न्याय की बजाय क्या हुआ? हत्या का षड्यंत्र? पिता की पुलिस हिरासत में हत्या, अब परिवार खोया और लड़ रही ज़िंदगी की जंग!

इसे भी पढ़ें: अखिलेश ने उन्नाव हादसे में लगाया साजिश का आरोप, पीड़िता के ईलाज का खर्च उठाएगी सपा

उन्होंने सवाल किया, आदित्यनाथ जी- मेरा कातिल ही मेरा मुंसिफ़ है, क्या मेरे हक़ में फ़ैसला देगा? गौरतलब है कि गत रविवार को हुए सड़क हादसे में उन्नाव बलात्कार मामले की पीड़िता गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में पीड़िता की मौसी, चाची और ड्राइवर की मौत हो गई। पीड़ित महिला और उसके वकील को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर मामले का मुख्य आरोपी हैं।

प्रमुख खबरें

Election Commission ने AAP को चुनाव प्रचार गीत को संशोधित करने को कहा, पार्टी का पलटवार

Jammu Kashmir : अनंतनाग लोकसभा सीट के एनपीपी प्रत्याशी ने अपने प्रचार के लिए पिता से लिये पैसे

Mumbai में बाल तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, चिकित्सक समेत सात आरोपी गिरफ्तार

‘आउटर मणिपुर’ के छह मतदान केंद्रों पर 30 अप्रैल को होगा पुनर्मतदान